यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में कई रास्तों पर आवाजाही प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण नदी किनारे स्थित कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. अब तो आलम ये है कि यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर आवाजाही पर भी पड़ने लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 19 mins
दिल्ली के कई इलाकों में भरा यमुना का पानी

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का बढ़ता जलस्तर अब चिंता का सबब बनता जा रहा है. दरअसल यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है. जिसकी वजह से राजधानी के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है. हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि हजारों परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होना पड़ा है. अब आलम ये है कि दिल्ली के कई रास्ते भी यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से प्रभावित हो रहे हैं.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक यमुना का जल स्तर बढ़ने और इसके परिणामस्वरूप निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है. साथ ही सलाह दी गई है कि जिन मार्गों पर आवाजाही प्रभावित है, उसे देखकर ही अपनी यात्रा करें. दिल्ली में इन दिनों यमुना उफान पर है. आज सुबह छह बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया. इससे पहले बुधवार की रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर तक पहुंच गया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें :पीएम मोदी फ्रांस के दौरे पर हुए रवाना, बैस्टिल दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Advertisement

ये भी पढ़ें : दिल्ली में उफान पर यमुना , अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़कर 208.41 मीटर के पार पहुंची, LG ने बुलाई बैठक

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump speech: ट्रंप ने अपने भाषण में किस देश को क्या संदेश दिया?