रांची में शिबू सोरेन से द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, राष्ट्रपति चुनाव के लिए मांगा JMM का समर्थन

एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात कर चुनाव में समर्थन मांगा.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
रांची:

एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात कर चुनाव में समर्थन मांगा. इस मुलाकात में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय मंत्री  अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे. बताते चलें कि द्रौपदी मुर्मू  इससे पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं.

गौरतलब  है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिहार के सांसदों और विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए मंगलवार को पटना पहुंचेंगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी. उन्होंने पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि मुर्मू सुबह 10 बजे राजधानी पहुंचेंगी और दोपहर 1.30 बजे के आसपास अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगी. राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर मुर्मू देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला बनने का गौरव हासिल कर लेंगी.

* प्रधानमंत्री के 'न्यू इंडिया' में भक्तों से अब न्यायाधीश भी खतरे में : जयराम रमेश
* 'फ्लोर टेस्ट' में पास हुए एकनाथ शिंदे, समर्थन में पड़े 164 वोट
* Coronavirus: देश में कोरोना के 16,135 नए केस आए, 24 मरीजों की मौत

"लश्कर" के आतंकी का बीजेपी से निकला कनेक्शन, अब सफाई देने में लगी पार्टी

Featured Video Of The Day
Delhi Crime News: दिल्ली के Peeragarhi Flyover पर कार में मिले 3 शव | Breaking News
Topics mentioned in this article