लोकसभा सचिवालय ने DMK को कांग्रेस से अलग बैठने की दी मंजूरी: सूत्र

लोकसभा सचिवालय ने सूत्रों के मुताबिक डीएमके को कांग्रेस से अलग बैठने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला दोनों पार्टियों के बीच तमिलनाडु में गठबंधन टूटने के बाद लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एम. के. स्टालिन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डीएमके ने लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठने की मांग की है और स्पीकर से इस पर जल्द निर्णय की उम्मीद है.
  • डीएमके को टीएमसी की जगह लोकसभा में अलग सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है, विशेषकर सीट नंबर 354 पर.
  • तमिलनाडु में गठबंधन टूटने के बाद डीएमके ने इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने का फैसला किया है.

लोकसभा में डीएमके ने कांग्रेस से अलग बैठने की मांग को लेकर स्पीकर को पत्र लिखा था, जिस पर अब जल्द फैसला होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, डीएमके को टीएमसी की जगह अलग बैठने की अनुमति दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि पहली पंक्ति में अभिषेक बनर्जी की सीट नंबर 354 पर डीएमके नेता टी आर बालू को बैठाया जा सकता है.

स्पीकर के दिल्ली लौटने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. गौरतलब है कि तमिलनाडु में गठबंधन टूटने के बाद कनिमोझी ने स्पीकर को पत्र लिखकर यह मांग की थी. इस बीच कांग्रेस को एक और झटका देते हुए डीएमके ने इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने का फैसला भी किया है.

अब सबकी नजर 27 जून को चेन्नई में होने वाली एमडीएमके की महासभा बैठक पर टिकी है. माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति, डीएमके से संबंधों और टीवीके सरकार को समर्थन देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने के बाद सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. इस फैसले के बाद डीएमके के नेताओं में नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं. साथ ही, यह भी चर्चा है कि इस विवाद के चलते डीएमके ने खुद को इंडिया गठबंधन से अलग कर लिया है, जिससे विपक्षी खेमे में नई हलचल पैदा हो गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, 2 मंत्रियों को भी नहीं मिला टिकट

Featured Video Of The Day
दिल्ली अग्निकांड के कितने कसूरवार? सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Topics mentioned in this article