VIDEO: देशभर में दिवाली की धूम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर कोना जगमगाया!

रोशनी, उमंग और आस्था का पर्व दिवाली आज पूरे देश में बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सेना के जवानों ने मनाई दिवाली
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिवाली पूरे भारत में रोशनी, उमंग और आस्था के साथ भव्यता से मनाई जा रही है, घर-आंगन दीपों से जगमगा रहे हैं.
  • लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना विधिपूर्वक कर रहे हैं.
  • अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को दिवाली के अवसर पर विशेष रूप से रोशनी और सजावट से सजाया गया है.

रोशनी, उमंग और आस्था का पर्व दिवाली आज पूरे देश में बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक घर-आंगन दीपों की जगमगाहट से रोशन हैं. इस खास अवसर पर लोग विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं. वहीं, देश के कोने-कोने से दिवाली उत्सव की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो इस पर्व के उल्लास और उत्साह को दर्शा रहे हैं.

दीवाली के अवसर पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को उत्सव की रोशनी से सजाया गया.
 

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटा घर को दिवाली समारोह के लिए खूबसूरती से रोशन और सजाया गया है.

Advertisement

#देखें | जम्मू-कश्मीर: जहाँ देश भर में लोग अपने परिवारों और अपनों के साथ दिवाली मना रहे हैं, वहीं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने अपने घरों से दूर, अपनी यूनिट्स के भीतर ही रोशनी का यह त्योहार मनाया.

दीवाली के अवसर पर लखनऊ उत्सव की रोशनी से जगमगा उठा
 

Advertisement

असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी कार्यालय में दिवाली मनाई. उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर, मैं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. दीपावली दीपों और रोशनी का त्योहार है. भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ताओं ने आज राज्य बीजेपी कार्यालय में यह दीपावली का त्योहार बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया है.

श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटा घर पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं. इस जगह को बहुत सुंदर ढंग से सजाया और रोशन किया गया है, जहां लोग दीवाली का जश्न मनाने के लिए जुटे हैं.

Advertisement
हिमाचल प्रदेश: दिवाली पर शिमला रंग-बिरंगी रोशनी और दीयों से जगमगा उठा
Advertisement
Featured Video Of The Day
लाठीचार्ज, आगजनी, घरों के शीशे चूर..आक्रोश की आग में क्यों सुलग रहा फ्रांस?

Topics mentioned in this article
Diwali Celebration

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं