प्रदूषण की मार पर इंद्रदेव का सहारा, दिल्ली में बारिश ने मौसम कर दिया कूल-कूल, AQI 300 से गिरकर 150 के करीब

दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम अचानक बदल गया है. सोमवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में प्रदूषण पर क्या अपडेट, कहां कितना AQI?
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात अचानक बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान गिरकर सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई है
  • बारिश के कारण दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम होकर एक्यूआई 300 से घटकर करीब 150 के आसपास आ गया है
  • CPCB के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का औसत एक्यूआई 175 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. रविवार रात अचानक कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. इसके बाद ताापमान गिर गया.  सोमवार सुबह लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ. सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई, जहां तापमान 16 डिग्री तक गिर गया. अचानक हुई इस बारिश ने प्रदूषण को भी धो डाला. जहां पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 300 तक पहुंच रहा था वो कई इलाकों में अब घटकर 150 के आसपास आ गया.

बारिश से धुला दिल्ली का प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में दोपहर 3 बजे एक्यूआई 175 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. यह मध्यम श्रेणी में आता है. यानी दिल्ली का प्रदूषण फिलहाल 'रेड जोन' (खतरनाक स्तर) से बाहर है. हालांकि, अभी भी कई इलाकों की हवा 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है.

दिल्ली में कहां अभी भी खराब हवा

  • अलीपुर: 212
  • बवाना: 215
  • चांदनी चौक: 219
  • मथुरा रोड: 237
  • द्वारका: 224
  • आईआईटी दिल्ली: 223
  • जहांगीरपुरी: 241
  • जेएलएन स्टेडियम: 212
  • मुंडका: 232
  • नरेला: 226
  • पंजाबी बाग: 230
  • आरके पुरम: 255
  • रोहणी: 205

एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया है. नोएडा सेक्टर-125 में 122, सेक्टर-62 में 253, सेक्टर-1 में 142 और सेक्टर-116 में 117 एक्यूआई दर्ज किया गया है. गाजियाबाद के गोविंदपुरम में हवा सबसे ज्यादा साफ है, यहां एक्यूआई 59 (संतोषजनक) है. इंदिरापुरम में 154, लोनी और संजय नगर में 130, वसुंधरा में 181, वेद विहार-लोनी में 201 और वेव सिटी में 107 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ है.

अब कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 26 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. 27 अक्टूबर को तापमान 31 से 16 डिग्री के बीच रहेगा और आसमान साफ रहेगा. 28 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. हालांकि, 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के आसपास रहेगा. 31 अक्टूबर को फिर से आसमान आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा और तापमान 31 से 18 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड लोगों को सुकून दे रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर 29-30 अक्टूबर को फिर से बारिश होती है, तो प्रदूषण के स्तर में और अधिक गिरावट आ सकती है, जिससे दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को साफ हवा का तोहफा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली, यूपी, बिहार में बढ़ेगी ठंड, चक्रवात 'अर्नब' आज यहां कराएगा तूफानी बारिश, 14 राज्यों में IMD का अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
ट्रिपल मर्डर से दहला लखनऊ! पार्किंग विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग

Topics mentioned in this article
Delhi Pollution
Delhi Pollution 2026
Delhi Pollution Action Plan
Delhi AQI
Delhi AQI Today

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं