- दिल्ली में थार की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसा 25 जून का है.
- आज 27 जून को उस युवक का बर्थडे था, उसके घर पहुंचे एनडीटीवी की टीम के सामने पिता फूट-फूट कर रोते दिखे.
- परिवार ने पुलिस प्रशासन और सरकार से न्याय की मांग करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है.
Delhi Thar Hit and Run Case: दिल्ली से THAR के जानलेवा हादसे का एक और मामला सामने आया है. इस हादसे में गुरुग्राम के सार्थक मट्टू (34) की मौत हो गई. आज सार्थक मट्टू का जन्मदिन है, हादसे के बाद जब NDTV पीड़ित परिवार को घर के पहुंचा तो उनके पिता बेटे का हेलमेट हाथों में लेकर फूट-फूट कर रोते दिखे. सार्थक के पिता सुरेंद्र मट्टू ने रोते हुए कहा कि मेरे जवान बेटे को थार ने रौंद दिया. उन्होंने बताया कि सार्थक के इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी में काम करता था. उसका कम्पनी का ऑफिस नोएडा है.
उनका कहना है कि सार्थक रोज की तरह घर से ऑफिस के लिए निकला था. परिवार ने उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे महंगा और बेहतर क्वालिटी का हेलमेट भी दिलवाया था, लेकिन रजोकरी फ्लाइओवर के पास तेज रफ्तार थार चालक ने सार्थक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे सार्थक घायल अवस्था मे सड़क पर पड़ा रहा. ऑफिस के साथियों ने सार्थक को पिता को घटना की जानकारी दी.
बेटे सार्थक का हेलमेट दिखाते पिता सुरेंद्र मट्टू.
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
इस हादसे के बारे में पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में एक मोटरसाइकिल को महिंद्रा थार से टक्कर मारकर उसके सवार की जान लेने के आरोप में 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि 25 जून को वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी है, जिससे सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. PCR कर्मी मट्टू को इंडियन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बर्थडे से दो दिन पहले हादसा
सार्थक का आज जन्मदिन है, यदि वो होते आज उनका परिवार जन्मदिन की खुशियां मना रहे होते. लेकिन आज पूरे परिवार में मातम पसरा है. सार्थक के माता-पिता का बेटे के गम में बुरा हाल है. परिवार ने पुलिस प्रशासन और सरकार से न्याय की मांग करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है.
माता-पिता बेटे को याद कर बार-बार भावुक हो रहे हैं.पीड़ित परिवार का कहना है कि इस मामले में केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि ऐसी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जो भविष्य में किसी और परिवार के साथ ऐसा हादसा होने से रोक सके. परिवार ने पुलिस प्रशासन और सरकार से जल्द न्याय देने की गुहार लगाई है.
यह भी पढ़ें - THAR बेकाबू होने से एक्सीडेंट में BJP नेता की मौत, इकलौते बेटे थे प्रशांत त्रिपाठी