दिल्ली: दोस्त के घर बुलाया 'टैरो कार्ड रीडर' से रेप, आरोपी फरार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी को, अग्रवाल ने महिला को संपत्ति का सौदा तय करने के लिए नेब सराय में अपने दोस्त के घर बुलाया. अधिकारी ने बताया कि वहां उसने उसके पेय पदार्थ में कथित तौर पर कुछ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस के अनुसार आरोपी अभी फरार है.
नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में 36 वर्षीय एक महिला टैरो कार्ड रीडर के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को संपत्ति बेचने में मदद करने की पेशकश की थी और बाद में उसने ज्योतिष सीखने के बहाने उससे दोस्ती कर ली. महिला ने 11 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके एक परिचित ने उससे बलात्कार किया.

शिकायत के अनुसार महिला का परिवार आरोपी के परिवार को जानता है. जनवरी 2024 में, उसने अपने परिचित की एक संपत्ति की बिक्री के संबंध में कथित आरोपी गौरव अग्रवाल से संपर्क किया था. गौरव अग्रवाल को जब पता चला की महिला  टैरो कार्ड रीडर है तो उसने  टैरो कार्ड रीडर सीखने के बहाने फोन करना शुरू कर दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी को, अग्रवाल ने महिला को संपत्ति का सौदा तय करने के लिए नेब सराय में अपने दोस्त के घर बुलाया.

अधिकारी ने बताया कि वहां उसने उसके पेय पदार्थ में कथित तौर पर कुछ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई और फिर उसने उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि अग्रवाल अभी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली को एक बार फिर सबसे अधिक प्रदूषित राष्ट्र राजधानी का मिला दर्जा : रिपोर्ट

Topics mentioned in this article