दिल्ली पीरागढ़ी सुसाइड केस में हैरान करने वाला खुलासा, बाबा ने धनवर्षा होगी कहकर खिलाया था जहर वाला लड्डू

पुलिस ने बताया कि पीरागढ़ी सुसाइड मामले में स्वयंभू ‘बाबा’ कमरुद्दीन ने लड्डू में सल्फास और नींद आने वाली गोली मिलाकर खिला दी थी. कमरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उसे पुलिस ने ‘मौलाना’ और तांत्रिक बताया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीरागढ़ी ट्रिपल सुसाइड मामले में पुलिस ने स्वयंभू बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है, जिस पर हत्या का आरोप है.
  • आरोपी बाबा ने 3 लोगों को धनवर्षा का झांसा देकर लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर उनकी हत्या की थी.
  • पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास बंद कार में 3 शव मिले, जिनकी पहचान रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी के रूप में हुई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्ली पीरागढ़ी ट्रिपल सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है और एक स्वयंभू ‘बाबा' को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा ने इन लोगों को धनवर्षा कराने का झांसा दिया था और बाद में अपने विश्‍वास में लेकर उनकी हत्‍या कर दी. 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्वयंभू ‘बाबा' कमरुद्दीन ने लड्डू में सल्फास और नींद आने वाली गोली मिलाकर तीनों को खिला दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी.  

ये भी पढ़ें: तांत्रिक बाबा पर पुराने केस, क्लाइंट्स की संदिग्ध मौतें और नया वीडियो, जानिए पीरागढ़ी केस में अब तक क्या-क्या मिला

धनवर्षा का झांसा दिया और फिर मार डाला

पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन ने तीनों को धनवर्षा का झांसा दिया था. आरोपी ने उनसे कहा था कि एक महिला की जरूरत होगी, जिसके लंबे बाल हो. उसके ऊपर ही धन बरसेगा. हालांकि बाद में आरोपी ने लक्ष्‍मी के कान में कट होने की बात कहकर के धन बरसने से इनकार कर दिया.

पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था. सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन पहले कार के चालक की बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था.

ये भी पढ़ें: कार में 3 लाशें और तांत्रिक! दिल्ली के पीरागढ़ी सुसाइड केस में सामने आया हैरान करने वाला मोड़

Advertisement

पथरी निकालने के इलाज का भी करता था दावा

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को इलाज के नाम पर बुलाता था. बाद में धनवर्षा का डेमो देता था और लोगों को अपने जाल में फंसा लेता था. आरोपी लोगों की पथरी निकालने का भी दावा करता था. 

पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार से मिले थे शव 

दिल्ली पुलिस को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार के अंदर रविवार को तीन लोगों के शव मिले थे. मृतकों की पहचान रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) के रूप में हुई थी. रणधीर चालक की सीट पर और अन्य दो पीछे की सीट पर बैठी हुई अवस्था में थे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sunita Ahuja से विवाद पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, राजनीति छोड़ने पर भी बोले! | NDTV India
Topics mentioned in this article