पीरागढ़ी ट्रिपल सुसाइड मामले में पुलिस ने स्वयंभू बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है, जिस पर हत्या का आरोप है. आरोपी बाबा ने 3 लोगों को धनवर्षा का झांसा देकर लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर उनकी हत्या की थी. पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास बंद कार में 3 शव मिले, जिनकी पहचान रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी के रूप में हुई थी.