1 day ago

Delhi Flood LIVE: दिल्ली में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. वहीं यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ (Delhi Flood Alert) जैसे हालात पैदा हो गए हैं. यमुना के आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिसकी वजह से लोगों का घर और सामान सब डूब गया है. वह राहत कैंपों में जाने को मजबूर हैं.  यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर तक पहुंच गया है, अब तक का तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है. नदी के किनारों पर आई भीषण बाढ़ से रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों इलाके प्रभावित हुए हैं. रिहायशी इलाकों से श्मशान घाट तक जर जगह हालात बुरे हैं. बाढ़ के खतरे के बीच दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश भी हो रही है. फरीदाबाद में मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. वहीं गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तेज बारिश का अलर्ट है. वहीं देश के दूसरे राज्य जैसे, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड भी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की मार झेल रहे हैं. कहां क्या हाल है, पल-पल का अपडेट जानें. 

ये भी पढ़ें- जब दिल्ली ने झेली थी 100 साल की सबसे भयानक बाढ़, लोगों ने 3 रातें छतों पर बिताईं, 2.5 लाख बेघर, बुलानी पड़ी थी सेना

DELHI-NCR LIVE YAMUNA FLOOD UPDATES...

Sep 04, 2025 14:32 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: लोहा पुल पर यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर पहुंचा

दिल्ली में पुराने लोहा पुल पर यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर पहुंच गया है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं.

Sep 04, 2025 14:30 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: जैतपुर में DM ने किया बाढ़ प्रभावित राहत शिविरों का निरीक्षण

दिल्ली के संभागीय आयुक्त और DM ने सर्वोदय कन्या विद्यालय, जैतपुर में बाढ़ प्रभावित राहत शिविरों का निरीक्षण किया. संभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल ने कहा, "यहां व्यवस्थाएं ठीक हैं, खाने-पीने की व्यवस्था ठीक है. डॉक्टरों की टीम यहां मौजूद है.60-70 राहत शिविर हैं. 6 ज़िलों में 10-12 हज़ार लोग प्रभावित हैं जिनके लिए व्यवस्था की गई है. मवेशियों के लिए भी व्यवस्थाएं हैं."

Sep 04, 2025 14:27 (IST)

मथुरा-घरों में घुसा बाढ़ का पानी

उत्तर प्रदेश में मथुरा के जयसिंहपुरा गणेश टीला के खादर इलाके में घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

Sep 04, 2025 14:26 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: ओल्ड वजीराबाद ब्रिज वाहनों के लिए बंद

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से ओल्ड वजीराबाद ब्रिज वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है.

Sep 04, 2025 13:17 (IST)

Punjab Flood Live: बाढ़ग्रस्त पंजाब पहुंचे शिवराज, सुना किसानों का दर्द

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे. उन्होंने पीड़ित किसानों से उनके नुकसान के बारे में जानकारी ली और उनका दर्द भी सुना. 

Sep 04, 2025 13:08 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: NDRF ने 1171 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की टीमें मु्स्तैदी से जुटी हुई हैं.नागरिक प्रशासन और एजेंसियों की मदद से इन्होंने अब तक 25 लोगों की जान बचाई है. 1171 लोगों को बाढ़ से बाहर निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है. 29 पशुओं को भी सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है. 

Advertisement
Sep 04, 2025 11:56 (IST)

जम्मू-कश्मीर- चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

जम्मू-कश्मीर के रियासी में भारी बारिश के बीच चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. 

Sep 04, 2025 11:55 (IST)

मध्य प्रदेश- इंदौर में सड़कों पर भरा बारिश का पानी

मध्य प्रदेश के इंदौर का भी लगातार हो रही भारी बारिश से बुरा हाल है. सड़कों पर पानी भर गया है. 

Advertisement
Sep 04, 2025 11:54 (IST)

हरियाणा- घग्गर नदी के जलस्तर हल्का घटा

हरियाणा के अंबाला में घग्गर नदी के जलस्तर में हल्की कमी दर्ज़ की गई है. लगातार बारिश के चलते अंबाला के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.

Sep 04, 2025 11:46 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: सिविल लाइन क्षेत्र में घुसा बाढ़ का पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद  सिविल लाइन क्षेत्र का हाल देखिए. 

Advertisement
Sep 04, 2025 10:39 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: गीता कॉलोनी में भरा बाढ़ का पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गीता कॉलोनी का हाल देखिए.

Sep 04, 2025 10:38 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: महरौली-बदरपुर रोड पर भरा बाढ़ का पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. महरौली-बदरपुर रोड पर भी बाढ़ का पानी भर गया है. 

Advertisement
Sep 04, 2025 10:36 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: उफान पर यमुना, ISBT कश्मीरी गेट पर भरा पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है. ISBT कश्मीरी गेट पर पानी ही पानी नजर आ रहा है.

Sep 04, 2025 10:34 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: दिल्ली में यमुना का जलस्तर कितना है?

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर सुबह 7 बजे 207.48 मीटर था. सुबह 5 बजे यह स्तर 207.47 मीटर था, जबकि सुबह 6:00 बजे यह 207.48 मीटर पर था. अधिकारियों के अनुसार, सुबह 2:00 बजे से 5:00 बजे के बीच जलस्तर 207.47 मीटर पर स्थिर रहा.

Sep 04, 2025 10:05 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: बाढ़ की वजह से राहत शिविरों में भरा पानी

यमुना में आई बाढ़ की वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में मौजूद राहत शिविरों में भी गुरुवार को पानी भर गया है. इनमें मयूर विहार फेज-1 के पास के राहत शिविर भी शामिल हैं. लगातार बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है.

Sep 04, 2025 09:47 (IST)

Himachal Landslide: किन्नौर के नाथपा झूला के पास NH-5 आज चौथे दिन भी बंद

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के नाथपा झूला के पास चट्टाने गिरने और भारी लैंडस्लाइड से NH-5  आज चौथे दिन भी बंद है. नाथपा डैम के साथ वाला  वैकल्पिक मार्ग पर भी भारी लैंडस्लाइड से बंद है. NH-5 पर आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है. बीआरओ  नेशनल हाईवे को खोलने में जुटी है, लेकिन  जगह-जगह चट्टानें गिरने से रास्ता खुल ही नहीं पा रहा है.

Sep 04, 2025 09:44 (IST)

Himachal Landslide: कुल्लू में लैंडस्लाइड, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन में घर ढह जाने की घटना में बचाव अभियान जारी है.

Sep 04, 2025 08:43 (IST)

दिल्ली- बारिश से NH-44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धसा

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण धस गया.

Sep 04, 2025 08:10 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: मयूर विहार फेज-1 बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोग

दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. लोग  मयूर विहार फेज-1 बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे हैं.

Sep 04, 2025 08:09 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा

दिल्ली में भारी और लगातार बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. पुराने लोहे के पुल और आसपास के इलाकों का हाल देखिए.

Sep 04, 2025 08:08 (IST)

उज्जैन- शिप्रा नदी उफान पर, मंदिर और घाट जलमग्न

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारी बारिश के बीच शिप्रा नदी उफान पर है. कई मंदिर और घाट जलमग्न हो गए हैं.

Sep 04, 2025 08:07 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: मोनेस्ट्री मार्केट इलाके में आई बाढ़

दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मोनेस्ट्री मार्केट इलाके में पानी भर गया है. सड़कें पानी से लबालब हैं. 

Sep 04, 2025 08:06 (IST)

Jammu-Kashmir Rian: जम्मू-कश्मीर भद्रवाह, डोडा में हो रही बारिश

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह, डोडा में लगातार तीसरे दिन बारिश जारी है.

Sep 04, 2025 08:04 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: उफनती यमुना निगमबोध घाट के ऊपर पहुंची

दिल्ली में उफनती यमुना निगमबोध घाट के ऊपर पहुंच गई है. जिसकी वजह से वहां अंतिम संस्कार फिलहाल बंद कर दिए गए हैं. 

Sep 04, 2025 08:02 (IST)

Delhi Yamuna Flood Live: दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर तक पहुंचा

 दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर तक पहुंच गया है, अब तक का तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है. नदी के किनारों पर आई भीषण बाढ़ से रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों इलाके प्रभावित हुए हैं. 

Featured Video Of The Day
Bihar Elections: बिहार का M फैक्टर, किसके साथ मुस्लिम वोटर? | Nitish Kumar | Rahul Gandhi