दिल्ली में अप्रैल के महीने में लगातार हो रही बारिश ने फरवरी वाली गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया है. दिल्ली में बुधवार 8 अप्रैल इस माह में तीन साल की सबसे ठंडा दिन रहा. अभी राहत के आसार नहीं हैं, आज भी तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. अप्रैल में ये तीसरा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिसने एनसीआर को भिगो डाला है. दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद तक अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट हुई थी.
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री था, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा. अप्रैल 2023 के बाद अप्रैल का ये सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग की मानें तो 1 अप्रैल 2023 को इससे पहले अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तक गिरा था. तब राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज रहा था. नमी का स्तर भी ज्यादा रहा. दिल्ली में मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 3 मिमी बारिश हुई. पालम, रिज में 2.1 मिमी और आयानगर में 2 मिमी बारिश हुई.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदलते पैटर्न की वजह से है. बुधवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तापमान सुबह 17 से 28 के बीच रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में एयर क्वालिटी मीडियम लेवल पर बनी हुई है और AQI 114 रहा.हवा आने वाले वक्त में भी साफ रहने की संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद में अचानक आंधी और भारी बारिश ने जनजीवन बदला रहा. कई जगह पेड़ गिरने और ट्रैफिक की परेशानी सामने आईं.
सात डिग्री तक गिरा तापमान
लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री कम है. रिज पर 27.7 डिग्री टेंपरेचर था, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है. आयानगर पर 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है.सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा. पालम में 19.6 डिग्री तापमान रहा. लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री, रिज पर 17.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. आयानगर पर 18.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें - Weather Today: आज क्या फिर बारिश होगी? दिल्ली NCR में शिमला-मनाली जैसा मौसम, यूपी-एमपी से पंजाब-हरियाणा तक वेदर अपडेट
एनसीआर शहरों पर प्रभाव
नोएडा में अचानक आए तूफान और भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, पेड़ की डालियाँ गिरने लगीं और यातायात बाधित हो गया। बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन यात्रियों को असुविधा भी हुई.सोनीपत, पानीपत में लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. गेहूं की खरीद में देरी हो रही है और नमी की वजह से कटी हुई फसलें खराब हो रही हैं.
Rain Alert: दिल्ली-NCR में फिर बारिश, अप्रैल में मौसम बार-बार क्यों ले रहा यूटर्न, जानें 3 बड़ी वजह
फरीदाबाद में भी खराब मौसम से गेहूं की कटाई प्रभावित हुई है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार नमी से गेहूं की गुणवत्ता कम हो सकती है और फसल खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालत बने रह सकते हैं.














