Rain in Delhi: दिल्ली में संडे हुआ कूल-कूल, अंधेरे में बारिश ने कर दिया खेल, राजस्थान-UP सहित इन राज्यों में भी येलो अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में आज मौसम ने गरज-चमक के साथ आपको भिगाने की तैयारी कर ली है. संडे के दिन लोगों की नींद खुलने से पहले ही देश की राजधानी में अल सुबह बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
aaj ka mausam rain forecast
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-एनसीआर में आज गरज-चमक के साथ बारिश ने तापमान में कमी कर मौसम को खुशनुमा बना दिया है
  • देश के कई राज्यों में रविवार सुबह अल सुबह हल्की बारिश ने गर्मी के तेवरों को कम किया है
  • मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में आज मौसम ने गरज-चमक के साथ आपको भिगाने की तैयारी कर ली है. संडे के दिन लोगों की नींद खुलने से पहले ही देश की राजधानी में अल सुबह बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है. हालांकि यह बहुत तेज नहीं थी पर इसने तापमान में कमी लाकर गर्मी के तेवर जरूर कम कर दिए हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा यूपी-राजस्थान, पंजाब-हरियाणा  समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. 

अल सुबह दिल्ली को बारिश ने भिगोया

मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही आज के लिए दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया था. इसी कड़ी में आज दिन निकलने से पहले ही दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश हुई. संडे का दिन है और लोगों के उठने से पहले ही मौसम ने माहौल खुशनुमा बना दिया है. आसमान पर मंडरा रहे काले बादल खूब गरज भी रहे हैं.आईएमडी के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री पर रहेगा. आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ज जारी किया गया है. 16 से 20 मार्च के बीच भी गर्मी ज्यादा नहीं सताएगी. अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जाएगा. इस दौरान 18 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश का एक और दौर आएगा. आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों का डेरा है जिसके चलते दिन में भी रात जैसा माहौल है.

राजस्थान-UP में भी बदलेगा मौसम

दिल्ली के करीब राज्यों में राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी मौसम आज पलटी मारेगा. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ ओले और बारिश का येलो अलर्ट है. राजस्थान में भी ऐसा ही दौर रहेगा. 17 और 18 मार्च को भी मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर आने की बात कही है. दोनों ही दिन येलो अलर्ट घोषित है. 

Advertisement

पहाड़ी राज्यों में क्या हाल?

पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश और ओले का ऑरेंज अलर्ट है. हिमाचल में आज मौसम विभाग ने आंधी-ओले पड़ने  के साथ तेज हवाओं का भी अलर्ट घोषित किया है. 16 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रहेगा. 17 को मौसम सामान्य रहेगा तो वहीं 18 और 19 मार्च को फिर एक बार मौसम कुछ ऐसा ही तेवर दिखाएगा.  उत्तराखंड में भी आंधी-तूफान के साथ ओले का अलर्ट है जो आज से लेकर 19 मार्च तक जारी रहेगा. जम्मू-कश्मीर -लद्दाख में भी 15 से 19 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत हैं. 

Advertisement

पंजाब-हरियााणा में भी यही हाल 

दिल्ली से सटे पंजाब-हरियाणा में भी मौसम बदल गया है. 15 मार्च से 20 मार्च तक दोनों ही प्रदेशों में आंधी- बारिश का दौर रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है.  

MP- बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

 मध्य प्रदेश में भी मौसम फिरकी लेगा. आज एमपी के कई जिलों में मौसम बदलेगा और कई जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 17 मार्च के बाद से मौसम रफ्तार पकड़ेगा और 18,19 और 20 मार्च को इंदौर, देवास, रायसेन, सागर समेत कई जिलों में बारिश  का दौर देखने को मिलेगा. बिहार की बात करें तो यहां आज मौसम साफ रहेगा,हालांकि 17 मार्च के बाद से मौस पलटी मारेगा और कई जिलों में आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026: '2 पराठे' वाला किस्सा जिस पर हंस दिए इरशाद कामिल!
Topics mentioned in this article