VIDEO: स्पोर्ट्स बाइक और तेज रफ्तार का कहर, दिल्ली-मुंबई में 5 लोगों की मौत, आखिर इतनी जल्दी क्यों?

दिल्ली-मुंबई की इन दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई. दोनों जगहों पर बाइक सड़क पर पड़ी रही, लेकिन इंसान ऊपर पहुंच गया. हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए. जो यह बता रहे है कि टक्कर कितनी तेज थी. इससे इस बात अंदाजा भी लग रहा है कि आखिर इतनी जल्दी किस बात की?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली-मुंबई में सुपर बाइक के दो हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार सुपर बाइक ने सिग्नल जंप कर दो स्कूटर सवार और बुजुर्ग को टक्कर मारी.
  • इस हादसे में बाइक सवार पुरुष, महिला और बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई और हादसे का वीडियो भी सामने आया.
  • दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकराई, दीवार भी टूट गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दिल्ली/मुंबई:

Delhi Mumbai Bike Accident Video: लाखों रुपए की स्पोर्ट्स बाइक और उस पर फर्राटा भरती जिंदगी, लेकिन जरा सी चूक और सीधे मौत. देश की राजधानी दिल्ली और मायानगरी मुंबई से स्पोर्ट्स बाइक के हादसों से जुड़ी दो घटनाओं एक बड़ी सीख दे रही है. दिल्ली-मुंबई की इन दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई. दोनों जगहों पर बाइक सड़क पर पड़ी रही, लेकिन इंसान ऊपर पहुंच गया. हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए. जो यह बता रहे है कि टक्कर कितनी तेज थी. इससे इस बात अंदाजा भी लग रहा है कि आखिर इतनी जल्दी किस बात की?

मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर आज तड़के रफ्तार का कहर दिखा. आज सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव पर तेज बाइक सवार ने सिग्नल जम्प कर दो स्कूटर सवार और सड़क पार कर रहे बुज़ुर्ग को जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में बाइक सवार पुरुष, महिला और बुज़ुर्ग समेत 3 की मौत हो गई.

मुंबई में कितनी तेज थी सुपर बाइक की टक्कर, वीडियो बता रहा


दिल्ली में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर रफ्तार का कहर

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बीती रात दिल्ली की सड़कें दो नौजवानों के खून से लाल हो गईं. घटना भलस्वा थाना इलाके के मुकुंदपुर फ्लाईओवर की है, जहां एक बेकाबू बाइक सीधे फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि फ्लाईओवर के किनारे बनी दीवार भी टूट गई. टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों युवक बेसुध हो गए. जबकि एक तो तेज टक्कर के कारण बाइक से उछल कर नाले में जा गिरा. 

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवाल दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतकों में से एक की पहचान संगम विहार निवासी 22 वर्षीय सैफ खान के रूप में हुई है.

Advertisement

टक्कर इतनी तेज की फ्लाईओवर की दीवार टूटी

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेज गति से फ्लाईओवर पार कर रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाइक से उछलकर नीचे बह रहे नाले में जा गिरा.

दिल्ली हादसे का इनपुट- अनिल कुमार

यह भी पढ़ें - VIDEO: हाईवे पर रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक के उड़े परखच्चे, मां-बेटे की मौके पर मौत

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: Donald Trump पर हमला, किस बात का बदला? | NDTV India | USA