दिल्ली में एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, दो बेटियों की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में एक ही परिवार के तीन लोगों के सुसाइड का मामला सामने आया है. मां ने दो बेटियों के सात खुदकुशी की कोशिश की. दोनों बेटियों की मौत हो गई. जबकि मां अस्पताल में भर्ती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड करने वालों में मां और दो बेटी शामिल हैं. दोनों बेटियों की मौत हो गई वहीं मां का इलाज चल रहा है. दिल्ली पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है. अभी तक सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है.

पहले बेटियों को मारा फिर खुद भी सुसाइड की कोशिश की

जानकारी के अनुसार, मां ने ही पहले दोनों बेटियों को मारा. इस बेटी की मौत कपड़े से फंदा लगने की वजह से हुई. वहीं दूसरी बेटी की मौत तकिए से मुंह दबाने की वजह से हुई. दोनों बेटियों की मौत के बाद मां ने खुद भी खुदकुशी की कोशिश की. हालांकि उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका. महिला का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

बेहोशी की हालत में मिली महिला

परिवार मालवीय नगर इलाके में किराये के मकान पर रहता था. घटना शाम करीब 6.20 की है. जब महिला का पति और मकान मालिक घर पहुंचे. उन्होंने काफी देर तक घर का दरवाजा खटखटाया. जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई. जब एक तरफ दोनों बेटियों के शव मिले. वहीं महिला भी बेहोशी की हालत में मिली, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया.

महिला ने ये कदम क्यों उठाया अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस ने दोनों बेटियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें; सियासत का अनोखा संयोग, MVA से 'दादा' तो महायुति से 'पोता' पहुंचेगा राज्यसभा, उम्र का भी चौंकाने वाला रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Sanya Malhotra LIVE at #NDTVYuva | असलियत ही मेरी पहचान है – रूढ़ियां तोड़ीं, अपनी शर्तों पर सफर
Topics mentioned in this article