27 अप्रैल को होने वाले IPL मैच के लिए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर आखिर ट्रेन के समय को बढ़ाया

ट्रेन की टाइमिंग में किए गए बदलाव को लेकर  DMRC ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में  DMRC की तरफ से कहा गया है कि ये बदलाव सिर्फ मैच वाले दिनों के लिए है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
DMRC ने आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में किया बदलाव
NDTV

दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी DMRC ने अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को ध्यान में रखते हुए 27 अप्रैल को संचालित होने वाली अंतिम मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव किया है. DMRC ने अंतिम ट्रेन के समय को आगे बढ़ा दिया है.  DMRC द्वारा आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में ये बदलाव सिर्फ मैच वाले दिन के लिए किया गया है. ये बदलाव दिल्ली मेट्रो के तमाम रूट्स के लिए किया गया है. 

ट्रेन की टाइमिंग में किए गए बदलाव को लेकर  DMRC ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में  DMRC की तरफ से कहा गया है कि ये बदलाव सिर्फ मैच वाले दिनों के लिए है. इस सोशल मीडिया पोस्ट में  DMRC ने ट्रेनों का बदला हुआ समय भी टेबल के साथ पोस्ट किया है. इस बदलाव के बाद अब तमाम रूट्स पर आखिरी ट्रेन का संचालन रात 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगा. दिल्ली मेट्रो ने ये फैसला आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है. 

यह भी पढ़ें: नोएडा मेट्रो में निकलीं बंपर नौकरियां: 2 लाख तक सैलरी और 56 साल की उम्र तक मौका, जानें आवेदन का पूरा तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing News: वॉशिंगटन होटल में फायरिंग, भागते हुए हमलावर की EXCLUSIVE तस्वीर! | USA
Topics mentioned in this article