खाटूश्याम से थोड़ी ही दूर रेलवे स्टेशन कब बनना शुरू होगा? स्टेशन का डिजाइन कैसा होगा; जानें सबकुछ

अभी खाटूश्याम मंदिर का नजदीकी रेलवे स्टेशन रींगस है, जोकि बाबा श्याम के दरबार से करीब 18 किमी दूर स्थित है. वहीं नए सुंदरपुरा स्टेशन बन जाने से खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओं को और आसानी हो जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खाटूश्याम से चंद दूर रेलवे स्टेशन कब बनना शुरू होगा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को राजस्थान के दौरे पर थे. इस दौरान रेल मंत्री ने राजस्थान को बड़ी सौगात दी है. पहले बीकानेर (लालगढ़)–अमदावाद (साबरमती) एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया. रेल मंत्री ने इस दौरान खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल और रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की शुरुआत की. अपने राजस्थान दौरे के समय रेल मंत्री खाटूश्याम के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी दी. 

रेल मंत्री ने दिखाया स्टेशन का नक्शा

अश्विनी वैष्णव ने खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्वालुओं को बड़ी सौगात देते हुए सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की. बीकानेर से जयपुर जाते समय रेल मंत्री ने प्रस्तावित स्टेशन स्थल का निरीक्षण किया और स्टेशन का नक्शा दिखाकर योजना की जानकारी दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज बीकानेर से जयपुर आते समय प्रभु प्रार्थना की और उस स्थान पर उतर कर स्टेशन भूमि को प्रणाम किया.

रेल मंत्री ने कहा कि खाटू श्याम जी आने वाले लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीकर के सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन का नया भवन जल्द ही बनाया जाएगा. सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन बनने से खाटूश्यामजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.

अभी खाटूश्याम से 18 किमी दूर है रेलवे स्टेशन

इस दौरान रेल मंत्री ने पूर्व सांसद सुमेदानंद सरस्वती के साथ स्टेशन परियोजना पर चर्चा की. सुंदरपुरा स्टेशन का निर्माण कार्य अगले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है. नए स्टेशन से खाटू श्याम जी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा. स्टेशन बनने से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं में भी सुधार होगा. सुंदरपुरा स्टेशन बन जाने से खाटूश्याम के श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. क्योंकि अभी बाबा श्याम दरबार का नजदीकी रेलवे स्टेशन रींगस है, जोकि खाटू श्यामजी से लगभग 18 किमी दूर है. 

Advertisement

अब खाटूश्याम से चंद किमी दूर बनेगा स्टेशन

वहीं, सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन रींगस की तुलना में खाटूश्याम से काफी नजदीक होगा. जानकारी के अनुसार, इस सुंदरपुरा स्टेशन से खाटूश्याम मंदिर की दूरी करीब 11 किमी रहेगी. रेलवे ने स्टेशन के लिए स्थान चिन्हित कर लिया है और इसका डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है. नए स्टेशन पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी. 

इसके अलावा रेल मंत्री ने कहा कि सीकर रेलवे स्टेशन पर फिट लाइन विकसित की जाएगी, जिससे सीकर से ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम हो सकेगा. इसका लाभ सीकर में देशभर से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों, सेना में तैनात जवानों व्यापारियों और आम यात्रियों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि फिट लाइन के कार्य को भी जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढे़ं- जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस कहां-कहां रुकेगी, किराया से लेकर टाइमिंग तक जानें सबकुछ

Featured Video Of The Day
लापता पत्नी की तलाश में पति का वीडियो वायरल, महिला के सगे भाई ने की हत्या
Topics mentioned in this article
Khatushyam Mandir
Khatu Shyam Baba
Khatu Shyam Baba Mandir
Khatu Shyam Mandir Darshan Timing
Sikar Khatu Shyam Mandir