दिल्ली SIR: ड्राफ्ट रोल जारी, 47.7 लाख लोगों के नाम हटे

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बाहर किए गए लोग फॉर्म 6 और सहायक दस्तावेजों के जरिए 30 सितंबर तक अपने दावे दाखिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वोटर लिस्ट का अंतिम रोल 4 नवंबर को जारी होगा. (File Photo)
नई दिल्ली:

दिल्ली की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है. इसमें शहर के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47.7 लाख मतदाताओं को बाहर रखा गया है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बाहर किए गए लोग फॉर्म 6 और सहायक दस्तावेजों के जरिए 30 सितंबर तक अपने दावे दाखिल कर सकते हैं. वोटर लिस्ट का अंतिम रोल 4 नवंबर को जारी होगा.

चुनाव आयोग के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी. नोटिस और निस्तारण की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक चलेगी.

ड्राफ्ट लिस्ट में कितने वोटर्स?

दिल्ली के CEO द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 97.5 लाख वोटर शामिल हैं, जिनके एन्यूमरेशन फॉर्म SIR यानी 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' के दौरान मिले और उन्हें डिजिटाइज किया गया. घर-घर जाकर वोटर की जानकारी इकट्ठा करने का काम 30 जून को शुरू हुआ और 17 अगस्त को पूरा हुआ.

इस प्रोसेस के दौरान दिल्ली के 1,45,10,299 मतदाताओं में से करीब 67.18 फीसदी के फॉर्म डिजिटल किए गए. बाकी बचे 47.7 लाख मतदाताओं को ASDDO के तहत 'जानकारी न मिल पाने वाले' की कैटेगरी में रखा गया और इसलिए वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं.

हालांकि, जिन मतदाताओं के फॉर्म गिनती की प्रक्रिया के दौरान नहीं मिल पाए थे, उन्हें 'दावे और आपत्तियों' की प्रक्रिया के जरिए लिस्ट में शामिल होने का मौका दिया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में SIR... तुगलकाबाद और ओखला विधानसभा में कट सकते हैं सबसे ज्यादा नाम

दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी. चुनाव आयोग के संशोधित प्रोग्राम के मुताबिक, दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी.

नोटिस और निपटान की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी, जिसके बाद 4 नवंबर को आखिरी वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. 29 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होने से पहले, PTI की रिपोर्ट में कहा गया था कि अधिकारियों को उम्मीद थी कि ड्राफ्ट लिस्ट से करीब 47.7 लाख नाम छूट जाएंगे. इसके साथ ही, यह भी कहा गया था कि जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, वे 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दावे और आपत्तियां दर्ज कराकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में क्यों बढ़ी SIR की तारीख? BLO सत्यापन की लास्ट डेट से फाइल वोटर लिस्ट तक, जानें सबकुछ

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल की सुरंगों में फंसे 900 लोग! बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

Topics mentioned in this article
Delhi Sir 2026
Election Commission
SIR Voter List
Delhi SIR Form Last Date