दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई 50% तक बढ़ी: 4500 सिलेंडर रोजाना, कमी की अफवाहों पर सरकार सख्त

Delhi Commercial LPG Supply को 20% से बढ़ाकर 50% (4500 सिलेंडर/दिन) किया गया है. सरकार ने कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Delhi Commercial LPG Supply: दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी को लेकर फैल रही कमी की खबरों के बीच द‍िल्‍ली की रेखा गुप्‍ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. द‍िल्‍ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ किया है कि राष्‍ट्रीय राजधानी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है.

उन्होंने बताया कि कमर्शियल एलपीजी का आवंटन पहले 20% (करीब 1800 सिलेंडर प्रतिदिन) था, जिसे बढ़ाकर अब 50% यानी 4500 सिलेंडर प्रतिदिन कर दिया गया है. यह फैसला केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत लिया गया है.

किस सेक्टर को कितना आवंटन?

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एलपीजी वितरण का सबसे बड़ा हिस्सा होटल और फूड सेक्टर को दिया गया है. 

  • होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, फूड प्रोसेसिंग व डेयरी सेक्टर: 3,375 सिलेंडर (75%)
  • आवश्यक सेवाएं (शिक्षा, स्वास्थ्य, बस स्टैंड, रेलवे, एयरपोर्ट): 225 सिलेंडर (5%)
  • सरकारी संस्थान/PSU/कैंटीन: 225 सिलेंडर (5%)
  • कैटरर्स व बैंक्वेट: 225 सिलेंडर (5%)
  • औद्योगिक इकाइयां: 45 सिलेंडर (1%)
  • खेल सुविधाएं व अन्य: 225 सिलेंडर (5%)

delhi lpg supply

प्रवासी मजदूरों को राहत

द‍िल्‍ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए भी विशेष प्रावधान किया है. 5 किलो सिलेंडर के लिए प्रतिदिन 684 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जो 19 किलो के 180 सिलेंडर के बराबर है. इससे छोटे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा.

जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई

एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. करीब 70 टीमें निगरानी में लगी हैं. जमाखोरी और ओवरचार्जिंग पर आपराधिक कार्रवाई होगी. नियम तोड़ने वालों पर सख्त दंड लागू किया जाएगा. मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Maharashtra News: Devendra Fadnavis ने किया Pune Metro Bhavan का Inauguration
Topics mentioned in this article