Delhi Car Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट के घायल और मृतकों की List आई सामने, देखें कौन कहां के

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली धमाके में 8 लोगों की मौत की बात कही है. लेकिन LNJP के डॉक्टरों ने शुरुआती जानकारी में 13 लोगों के मौत की बात कही थी. इस बीच इस धमाके के घायल और मृतकों की लिस्ट जारी की गई है. जिसमें 28 लोगों के नाम है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली कार धमाके में अभी तक 8 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है.
नई दिल्ली:

Delhi Car Blast dead and Injured List: दिल्ली में लाल किला के पास चलती कार में हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हुई है. जबकि 24 लोग घायल हुए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार देर शाम LNJP हॉस्पिटल में घायलों से मिलने और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि इस धमाके की हर एंगल से जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विस्फोट के बाद की स्थिति की जानकारी ली है. गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की है. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता मुहैया की जा रही है.

इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए. दिल्ली ब्लास्ट के मृतक और घायलों की लिस्ट सामने आई है. लिस्ट के अनुसार इस लिस्ट में 28 नाम है. जिसमें 20 घायल है. 8 लोगों की मौत हो चुकी है. 8 मृतकों में चार की पहचान नहीं हो सकी है. चार की पहचान हुई है.

दिल्ली धमाके के मृतक और घायलों की लिस्ट

  1. शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली (घायल)
  2. हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
  3. शिवा जायसवाल पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
  4. समीर पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली - (घायल)
  5. जोगिंदर पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
  6. भवानी शंकर सहरमा पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
  7. अज्ञात (मृत)
  8. गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
  9. विनय पाठक पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
  10. पप्पू पुत्र दूधवी राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
  11. विनोद पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
  12. शिवम झा पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
  13. अज्ञात (अमान) (घायल)
  14. मोहम्मद शहनवाज पुत्र अहमद जमन, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
  15. अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
  16. अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) (मृत)
  17. अज्ञात- (मृत)
  18. मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
  19. तिलक राज पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
  20. अज्ञात (घायल)
  21. अज्ञात ( मृत)
  22. अज्ञात ( मृत)
  23. अज्ञात (मृत)
  24. मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफ़रान, सीता राम बाजार, दिल्ली (घायल)
  25. अज्ञात (मृत)
  26. मोहम्मद दाऊद पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद (घायल)
  27. किशोरी लाल पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
  28. आज़ाद पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)
मालूम हो कि गृह मंत्री ने इस धमाके में 8 लोगों की मौत की बात कही है. लेकिन LNJP के डॉक्टरों ने शुरुआती जानकारी में 13 लोगों के मौत की बात कही थी.

दिल्ली धमाके पर पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया

धमाके के बारे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, 'धमाका शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास धीमी गति से चल रहे एक वाहन में हुआ. वाहन में यात्री सवार थे.' उन्होंने बताया कि घटना में अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) समेत सभी एजेंसियां ​​स्थिति का जायजा ले रही हैं.

यह भी पढ़ें - दिल्ली कार धमाके में कब क्या हुआ, पढ़ें पल-पल के अपडेट

Featured Video Of The Day
Delhi Blast Breaking News: Red Fort Blast पर Home Minister Amit Shah ने कहा- 8 लोगों की हुई मौत