दिल्ली एयरपोर्ट पर कुदरत का कहर, खिलौनों की तरह भागे लोहे के स्टैंड, टकरा गए एयर इंडिया के विमान

दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण एयर इंडिया के तीन खड़े विमान आपस में और ग्राउंड उपकरणों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा
Social Media
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश के कारण एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त
  • टर्मिनल-2 पर खड़े ग्राउंड सपोर्ट उपकरण तेज हवाओं में खिसककर एयर इंडिया के विमानों से टकरा गए
  • एक विमान को गंभीर नुकसान हुआ है जिसकी मरम्मत में कई दिन लग सकते हैं जबकि दो विमान जल्द उड़ान भर सकेंगे
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए. सूत्रों ने बताया कि रविवार (7 जून) शाम को अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक कर विमानों से टकरा गए.

तीन विमान टकराए

एयरपोर्ट से जु़ड़े आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 4:40 बजे तेज हवाएं चलीं. इसी दौरान एक स्टेप लैडर और एक ट्रेस्टल (मेंटेनेंस प्लेटफॉर्म) अपनी जगह से हटकर एयर इंडिया के तीन विमान से टकरा गए. घटना के बाद तत्काल विमानों को जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया.

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि एक विमान को ज्यादा नुकसान हुआ है और उसकी मरम्मत में कुछ दिन लग सकते हैं. लेकिन बाकी दो विमान इस हफ्ते के भीतर फिर से उड़ान सेवा में लौट सकते हैं.

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा
Photo Credit: Social Media

घटना के बाद उठ रहे सवाल

घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि तूफान से पहले कोई मौसम चेतावनी क्यों नहीं जारी की गई. हालांकि, सामान्य तौर पर ऐसे खराब मौसम की सूचना पहले मिलती है, जिससे एयरपोर्ट पर मौजूद सीढ़ियों, ट्रेस्टल और अन्य उपकरणों को सुरक्षित कर दिया जाता है ताकि तेज हवाओं में खिसककर विमानों को नुकसान न पहुंचाएं. हालांकि इस ताजा घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट पर मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और ग्राउंड हैंडलिंग उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में एयर इंडिया के विमान ऐसे असामान्य हादसों का शिकार हुए हैं. इसी साल जनवरी में एयर इंडिया के नए एयरबस ए350 विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय नुकसान पहुंचा था, जब घने कोहरे में टैक्सी करते वक्त उसके इंजन में एक असुरक्षित बैगेज कंटेनर चला गया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आंधी-बारिश की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने काटा बवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
'7 फेरों का फंदा'; Trisha से Anu Meena तक... दहेज के दानवों ने कैसे उजाड़ दी बेटियों की दुनिया?