25 days ago

Delhi Flood Live: दिल्ली-एनसीआर इन दिनों बाढ़ की (Delhi Yamuna Flood) चपेट में है. यमुना अपना रौद्र रूप दिखा रही है. हालांकि अब जलस्तर घट रहा है. लेकिन फिर भी यमुना खतरे के निशान के पार हैं. शनिवार सुबह 6 बजे यमुना के पानी का स्तर 206.65 दर्ज किया गया. जबकि सुबह 5 बजे यह 206.67 था.सुबह 6 बजे हथनी कुंड बैराज से 58216 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 120220 क्यूसेक, ओखला बैराज से 218028 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इस बीच मौसम विभाग ने आज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. अगले चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में घट रहा यमुना का जलस्तर, फिर भी बाढ़ से राहत नहीं, बीमारियों के फैलने का बढ़ा खतरा

DELHI-NCR RAIN,FLOOD LIVE UPDATES...

Sep 06, 2025 15:19 (IST)

CM धामी ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पौसारी, कपकोट, बागेश्वर में राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की.

Sep 06, 2025 15:01 (IST)

Punjab Flood Live: मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

पंजाब के फजिल्का में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने बचाव कार्यों का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित गांव राम सिंह भैनी में पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की.

Sep 06, 2025 15:00 (IST)

बिहार- पटना में बीजेपी MLC के सुरक्षा गार्ड की गुंडागर्दी, बिजली कर्मचारी को पीटा

बिहार के पटना में बीजेपी एमएलसी के सुरक्षा गार्ड की गुंडागर्दी देखने को मिली है. बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार के गार्ड्स ने बिजली कर्मचारी को पीट दिया. दरअसल पटना के R ब्लॉक गोलंबर पर बिजली कर्मचारी और एमएलसी की गाड़ी आमने सामने आ गई थी. इसी को लेकर मारपीट की गई.

Sep 06, 2025 11:23 (IST)

Yamuna Flood Live: ताज महल के आसपास भरा पानी

आगरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से दशहरा घाट और ताज महल के आस-पास के क्षेत्र में भारी जलजमाव देखने को मिला.

Sep 06, 2025 11:21 (IST)

Yamuna Flood Live: मथुरा में घर यमुना की बाढ़ में डूबे

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

Sep 06, 2025 10:03 (IST)

Punjab Flood Live: पंजाब में बाढ़ से 43 लोगों की मौत, 23 जिले डूबे

पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, पंजाब के 23 जिले पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं वहीं 43 लोगों की मौत हो चुकी है. लुधियाना में बांध कटने से वहां के 15 गावों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है. 

Advertisement
Sep 06, 2025 09:18 (IST)

Punjab Flood Live: फाजिल्का में सेना कर रही बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद

  पंजाब के फाजिल्का में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारतीय सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में एक चिकित्सा शिविर स्थापित किया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सेना द्वारा राहत और बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है.

Sep 06, 2025 09:16 (IST)

UP- गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ के हालात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.

Advertisement
Sep 06, 2025 07:30 (IST)

UP: मुरादाबाद में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.

Sep 06, 2025 07:28 (IST)

Flood Live: बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और स्थिति की समीक्षा करेंगे. ये जानकारी भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से सामने आई है. 

Advertisement
Sep 06, 2025 07:26 (IST)

Delhi Flood Live: यमुना के उफान का ड्रोन वीडियो देखें

दिल्ली में यमुना नदी के उफान का हाल ड्रोन से लिए गए वीडियो में देखिए. ये वीडियो पुराने लोहे के पुल से लिया गया है. 

Sep 06, 2025 07:22 (IST)

Delhi Flood Live: यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है. पानी खतरे के निशान से ऊपर है. पुराने लोहे के पुल से यमुना का रौद्र रूप देखिए.

Advertisement
Sep 06, 2025 07:21 (IST)

Delhi Flood Live: बाढ़ राहत शिविरों में फैल रही बीमारी

यमुना में आई बाढ़ के कारण जलमग्न हुए इलाकों से परिवारों को राहत शिविरों में तो स्थानांतरित कर दिया गया है, लेकिन अब बाढ़ प्रभावित ये लोग बुखार, चकत्ते और ‘फंगल इंफेक्शन’ की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं.

Sep 06, 2025 06:04 (IST)

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजने वाला नोएडा से गिरफ्तार

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजने वाले को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शख्स का नाम अश्विनी बताया जा रहा है.  नोएडा पुलिस ने आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है. सूत्रों ने बताया की मामले की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुंबई पुलिस ने संपर्क किया और फिर नोएडा पुलिस ने टीम बनाई और आरोपी अश्वनी को हिरासत में लिया.

Featured Video Of The Day
Mumbai: Meera Road पर गरबा के दौरान हुआ बवाल, जानें क्यों बिगड़ा जश्न का माहौल ? | Maharashtra