10 महीने तक बाथरूम में रखा बंद, खिलाए कच्चे चावल-प्याज... शादीशुदा महिला से ससुराल में दरिंदगी

देहरादून में महिला को उसके पति और सास-ससुर ने 10 महीने तक बाथरूम में बंधक बनाकर रखा. पुलिस ने ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dehradun Crime: देहरादून में शादीशुदा महिला से दरिंदगी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला को 10 महीनों तक कमरे और शौचालय में बंद रखा गया. महिला के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं. महिला को खाने पीने के लिए कच्चे चावल ,प्याज और मिर्च दी जाती थी. लगातार महिला की पिटाई भी की जाती थी. इतना ही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट पर बोतल और डडों से चोट दी गई थी. पीड़ित महिला के यह क्रूरता उसके पति और सास-ससुर ने की.

'पति और ससुराल वाले करते थे मारपीट'

जानकारी के अनुसार, यह घटना देहरादून के भाऊवाला इलाके की है. महिला के पिता ने सेलाकुई थाने में FIR कराई है. उन्होंने बेटी के पति और ससुराल वालों पर मारपीट अत्याचार और शौचालय में 10 महीने तक बंद किए जाने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी के पति राहुल खंडूरी और ससुर उनकी मारा पीटा करते थे. तहरीर में लिखा है कि जुलाई 2025 से मई 2026 तक ससुराल में ही एक कमरे और शौचालय में 10 महीनों से बंद करके महिला के साथ क्रूरता की गई. 

'प्राइवेट पार्ट पर भी बोतल और डंडों से चोट'

FIR के अनुसार महिला को खाने में सिर्फ कच्चे चावल, प्याज और मिर्च दी जाती थी. जिसकी वजह से उनकी बेटी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है यहां तक की बेटी के साथ शारीरिक अत्याचार किया गया. पिता का आरोप है कि बेटी को डंग पाइप रोड, कुर्सी, वाईपर जैसी चीजों से पीटा गया. यहां तक कि उसके प्राईवेट पार्ट पर भी बोतल और डडों से चोट दी. 10 महीनों से बेटी से मिलने या फोन नहीं करने दिया गया. जब भी फोन किया जाता था तब यही बोला जाता था कि हमारी बहू है हम सभांल लेगे. उसके सिर के भी बाल नोंचे गए.

पीड़िता के पिता ने बताया कि जब भी वो फोन करते तो उनसे कहा जाता कि बेटी सो रही है या नहा रही है. एक बार जब वो बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे तो उन्हें घर के अंदर नहीं आने दिया गया. इतना ही नहीं ससुराल वालों ने बेटी को मारने की भी धमकी दी.

Advertisement

पिता ने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी. पीड़िता का पति दिल्ली में नौकरी करता है. पीड़ित महिला ने पिछले साल फरवरी महीने में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. पीड़ित के पिता ने कहा कि उसके ससुराल वालों ने हमें दोनों बच्चों से मिलने तक नहीं दिया. पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2),127(4),351(2),352, के तहत पति और सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: 'दहेज में 7 लाख दिए, कार के लिए बेटी को मार दिया', लखनऊ में नवविवाहिता की मौत, पति सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

Advertisement
Featured Video Of The Day
बुराड़ी में सिलेंडर के बाद गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका