दिल्ली में सनसनीखेज हत्याकांड, पति ने पत्नी और 3 बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला

बाहरी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटियों का गला रेत दिया. तीनों बेटियां नाबालिग थीं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कमरे में मिले चारों के शव

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बादली पुलिस को सूचना मिली की सर्वोदय विद्यालय के पास चंदन पार्क में 3 लड़कियों और 1 महिला समेत 4 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक कमरे में 3 नाबालिग लड़कियां और एक महिला मृत पड़ी थीं. उनके गले किसी धारदार हथियार से कटे हुए थे. क्राइम टीम और FSL टीम को मौके पर बुलाया गया. 

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

अब तक की जांच से पता चला है कि मरने वाली महिला अनीता और उसके तीन नाबालिग बच्चे थे. मरने वाली महिला का पति मुंचन केवट सुबह से ही फरार है और वही मुख्य संदिग्ध है. शवों को पड़ोसियों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. इस संबंध में, बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है. आरोपी की तलाश में कई टीमें बनाई गई हैं.

आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटियों की बेरहमी से क्यों हत्या की? इसका जवाब अभी नहीं मिल पाया है. पुलिस सभी ऐंगल से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei की मौत का सच क्या? Trump का बड़ा दावा, ईरान ने क्या कहा? | US Iran War | BREAKING