मुझे उम्मीद थी कि... AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर मोदी के मंत्री नाराज, खरगे से कर दी ये अपील

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा कि वे भारत के विकास में बाधा बनने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने को कहा
  • एआई समिट में 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और प्रमुख कंपनियों के अधिकारी शामिल हुए थे
  • यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया,दिल्ली पुलिस ने कई को गिरफ्तार किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पर हमलावर है.इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा कि वे भारत के विकास में बाधा बनने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए. बता दें कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भारत मंडपम में शर्टलेस प्रदर्शन पर आज दिल्ली में भी बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन जारी है जिसे सांसद मनोज तिवारी लीड कर रहे हैं. 

भारत के विकास में बाधा बन रहे हैं...

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "कांग्रेस पार्टी का बर्ताव निंदनीय है.समिट में 20 राष्ट्राध्यक्ष और 45 मंत्रियों और अलग-अलग देशों के 104 से अधिक महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने समिट में हिस्सा लिया.कुल मिलाकर 150 से अधिक देशों ने एआई समिट भाग लिया था.गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के प्रमुख भी आए थे.यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत की उपलब्धि का जश्न मनाने के बजाय, वे हंगामा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे भारत के विकास में बाधा बनने की कोशिश कर रहे हैं."

 प्रह्लाद जोशी ने कहा, "एआई समिट पहली बार हो रहा है और इसके नवाचार व अनुप्रयोग में भारत विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है, ऐसे समय में देश का अपमान करना अक्षम्य है." प्रह्लाद जोशी ने कहा, "मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए."केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी शनिवार को एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी इस घटना के लिए माफी मांगेगी.

मुझे उम्मीद थी कि...

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मुझे उम्मीद थी कि कांग्रेस पार्टी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शर्मनाक बर्ताव के लिए माफी मांगेगी, लेकिन मुझे अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ, जब कांग्रेस नेताओं ने इस शर्मनाक बर्ताव का बचाव किया. जनता ने उन्हें सबक सिखाया." बता दें कि दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया था. उन्होंने अपने कपड़े उतारते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी, हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बाद में कई कार्यकर्ताओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया.
 

Featured Video Of The Day
Trump Tariff | US सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बौखलाए ट्रंप ने दुनिया पर लगाया 10% टैरिफ |BREAKING NEWS