सोनिया गांधी अब भी अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है सेहत पर ताजा अपडेट

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज चल रहा है. उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोनिया गांधी को सिस्टमिक इंफेक्शन के कारण नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
  • सोनिया गांधी को पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण पाया गया था, जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया.
  • उनकी चिकित्सा एंटीबायोटिक दवाओं से की जा रही है और उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी फिलहाल नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. पुख्ता सूत्रों के मुताबिक वे तेजी से रिकवर कर रही हैं. डॉक्टरों के अनुसार, सोनिया गांधी को सिस्टमिक इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्हें 24 मार्च की रात 8:22 बजे बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया. जांच के दौरान पेट (एब्डॉमिनल) और यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण पाया गया.

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा रहा है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. उनका उपचार डॉक्टरों की एक विशेष टीम की निगरानी में जारी है, जिसमें डॉ. अजय स्वरूप, डॉ. डी. एस. राणा, डॉ. समीरण नंडी और डॉ. अरुप बासु शामिल हैं.

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के मुताबिक जांच एवं उपचार जारी है. 

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी ने केरल दौरा रद्द किया

राहुल ने रद्द किया दौरा

अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप ने बताया है कि कांग्रेस नेता की स्थिति अभी स्थिर है. उन्होंने बताया कि सोनिया को एंटीबायोटिक दवाएं भी दी जा रही हैं. इस बीच बुधवार को मां सोनिया की बीमारी के कारण लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना केरल दौरा रद्द कर दिया था.

Advertisement

 

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill पर NDTV के LIVE Debate में भिड़ गईं BJP-Congress की महिला प्रवक्ता