सोनिया गांधी को सिस्टमिक इंफेक्शन के कारण नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोनिया गांधी को पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण पाया गया था, जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया. उनकी चिकित्सा एंटीबायोटिक दवाओं से की जा रही है और उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है.