4.2°C तक गिरा पारा! कंधमाल, कोरापुट सहित ओडिशा के इन हिस्सों में शीतलहर का कहर

मौसम विभाग ने बताया कि कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कोरापुट कस्बे में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं राउरकेला शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में न्यूनतम तापमान चार दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.
  • कोरापुट के सेमिलिगुड़ा और कोरापुट कस्बे में न्यूनतम तापमान क्रमशः छह दशमलव एक और सात डिग्री सेल्सियस रहा है.
  • राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस से ग्यारह डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भुवनेश्वर:

ओडिशा के कई हिस्सों के शीतलहर की चपेट में आने की जानकारी मिली है और कम से कम 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद इसी जिले के दारिंगबाड़ी और फुलबनी कस्बों में न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कोरापुट कस्बे में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं राउरकेला शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि चिपलीमा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि झारसुगुड़ा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कालाहांडी जिले के भवानीपटना में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा. अंगुल में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि बौध और किरेई में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

नबरंगपुर, बलांगीर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और पड़ोसी कटक में न्यूनतम तापमान क्रमशः 13.2 डिग्री और 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले एक सप्ताह तक ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, क्योंकि रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump Pilot Rescue: American Pilot को मौत के मुंह से कैसे निकाला था Trump ने? | Iran
Topics mentioned in this article