ओडिशा के कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में न्यूनतम तापमान चार दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. कोरापुट के सेमिलिगुड़ा और कोरापुट कस्बे में न्यूनतम तापमान क्रमशः छह दशमलव एक और सात डिग्री सेल्सियस रहा है. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस से ग्यारह डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.