'कॉकरोच जनता पार्टी ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ा तो पुलिस एक्शन लेगी', दिल्ली प्रदर्शन के बीच बोले किरेन रिजिजू

कॉकरोच जनता पार्टी के रातों-रात मिलियन फॉलोवर हो गए. कहा जा रहा है कि वो देश में आंदोलन खड़ा करेंगे? इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- देश में सभी को राजनीतिक दल बनाने और अपने मुद्दे उठाने का अधिकार है. अगर कोई भी व्यक्ति, जो भारत का नागरिक है, वो राजनीति में आता है तो उसमें क्या बुराई है? 

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बयान सामने आया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NDTV को दिए इंटरव्यू में किरेन रिजिजू ने मोदी सरकार के 12 साल के साथ कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बात की.
  • किरेन रिजिजू ने साफ कहा कि कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा तो पुलिस एक्शन लेगी.
  • उन्होंने राहुल गांधी के आर्थिक इमरजेंसी लगाए जाने वाले बयान पर भी जवाब दिया है.
नई दिल्ली:

Cockroach Janata Party Protest: CJI के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर बनी 'कॉकरोज जनता पार्टी' आज दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है. CBSE में धांधली और NEET पेपर लीक के आरोपों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जंतर-मंतर में यह प्रदर्शन होना है. इस प्रदर्शन के लिए  कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस प्रदर्शन के कारण लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था नहीं बिगड़े इसलिए पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है. इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है. 

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर NDTV को दिए खास इंटरव्यू में किरेन रिजिजू ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने विकसित भारत लक्ष्य, राहुल गांधी के आर्थिक इमरजेंसी वाले बयान के साथ-साथ कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन पर भी जवाब दिए.

सवाल - सोशल मीडिया बड़े जन आंदोलन को जन्म दे रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी के रातों रात मिलियन फॉलोवर हो गए. कहा जा रहा है कि वो देश में आंदोलन खड़ा करेंगे?
उत्तर- देश में सभी को राजनीतिक दल बनाने और अपने मुद्दे उठाने का अधिकार है. अगर कोई भी व्यक्ति, जो भारत का नागरिक है, वो राजनीति में आता है तो उसमें क्या बुराई है? 

सवाल- क्या कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति नहीं बिगड़ेगा?
उत्तर- देखिए लॉ-ऑर्डर की अगर कोई स्थिति बनेगी तो पुलिस अपना काम करेगी. लेकिन मैं फिर से कहूंगा कि देश में मुद्दे उठाने और गतिविधियां करने का सभी को अधिकार है.

सवाल- कॉकरोच जनता पार्टी जो मुद्दे उठा रही हैं, वो शिक्षा में सुधार से जुड़े हुए हैं तो क्या मांग जायज है?
उत्तर- हमारी सरकार शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बहुत तेजी से काम कर रही है, जो भी इससे जुड़े मुद्दे हैं, चाहे वो NEET या CBSE से किसी से भी जुड़ा हुआ हो, सभी पर हमने बहुत सुधार किया है और लगातार इसमें सुधार करने की गुंजाइश है. हम किसी भी मुद्दे पर वो छात्रों से जुड़ा हो, पूरी सजगता से काम कर रहे हैं. जो भी लोग इससे जुड़े हुए हैं, सभी इस पर पूरी सजगता से हर शिकायत पर काम कर रहे हैं. CBSE के रिवैल्यूएशन के मुद्दे पर भी आपने देखा कि वेबसाइट पर कितनी बार साइबर अटैक हुए. क्योंकि देशविरोधी नहीं चाहते थे कि रिवैल्यूएशन से जुड़े हुए काम आसानी से हो.

Advertisement

सवाल- आपने एक सिविक सेंस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, आप क्या कहना चाहते हैं ?
उत्तर- नार्थ ईस्ट में साफ-सफाई को लेकर लोग ज्यादा सजग हैं, ये जागरुकता प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद और ज्यादा आई है, लेकिन कुछ लोग इसका मजाक बनाते हैं, घर के बाहर का नाला गंदा है तो आप साफ करेंगे या मोदी जी, इस पर लोग राजनीति भी करते हैं. मैं बस ये कहना चाहता था कि साफ-सफाई पर सभी को जागरूक रहना चाहिए.

सवाल- प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM हो गए हैं, नेहरू और मोदी के कार्यकाल में क्या अंतर है?
उत्तर- नेहरू जी के समय 5 साल की योजना बनती थी, मोदी जी ने 2047 का विकसित भारत का संकल्प रखा है, पहले सिर्फ 5 साल के लिए काम होता था. कोई “लक्ष्य” नहीं था लेकिन अब विकसित भारत का लक्ष्य है, लक्ष्य विहीन कराया नेहरू जी के समय होता था अब विकसित भारत के लिए कार्य होता है. कोई भी सेक्टर हो भारत को विकसित बनाना लक्ष्य है.

Advertisement

सवाल- आपके मंत्रालय में 2047 लक्ष्य क्या है?
उत्तर- विकसित भारत ही लक्ष्य है, सभी मंत्रालय उसी दिशा में कार्यकर्ता रहे हैं.

सवाल- कोविड से पहले और कोविड के बाद अर्थव्यवस्था का स्वरूप बदला है, अर्थव्यवस्था एक अलग मोड़ पर खड़ी है, RBI ने GDP के अनुमान 6.9 से घटाकर 6.6 कर दिए है?
उत्तर- हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है, हम दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं, पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण हॉर्मुज बंद होने से 80 फीसदी सप्लाई बाधित हुई है. फिर भी हमने सबसे ज्यादा कंट्रोल पेट्रोल के दामों पर किया है, दुनिया भर में युद्ध का असर पड़ता है नेहरू जी ने तब कहा था नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया युद्ध की वजह से महगाई बढ़ी है तब तो ग्लोबल विलेज नहीं होता था अब होता है लेकिन मोदी जी सब कुछ बहुत बेहतर तरीके से मैनेज किया है, पूरी दुनिया में पेट्रोल के दाम सबसे कम भारत में हैं अभी हमरी सरकार ने पेट्रोल सरचार्ज भी घटाया है.

सवाल- विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश में आर्थिक इमरजेंसी की बात कह रहे हैं ?
उत्तर- कोई आर्थिक इमरजेंसी नहीं है. देश में एक बार ही एमरजेंसी लगी थी, वो कांग्रेस ने लगाई थी. विपक्ष के नेता चुनाव जीत नहीं सकते तो देश के लोगों को बरगलाते हैं. राहुल गांधी देश ऐसी बातें करते हैं जिससे देश को नुकसान हो, कभी अंडमान में जाकर कहते हैं ये स्ट्रेटजिक प्वाइंट नहीं बनाना चाहिए. उनका मकसद देश को कमजोर करना है? वे हमेशा देश की जानता को गुमराह करते हैं.

सवाल- क्या आप राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते हैं?
उत्तर- राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्या? वे देश के ऐसे नेता हैं, जो सिर्फ देश के विरोध में बात करते हैं.

Advertisement

सवाल- जब राहुल गांधी बीजेपी पर सरकार पर सवाल उठाते हैं तो आप उन्हें देश विरोधी क्यों टैग करते है?
उत्तर- क्योंकि राहुल गांधी ऐसी बातें ही करते हैं, जब वे जॉर्ज सोरोस के साथ बैठते हैं तो उनको क्या कहा जाए? जब वे विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं तो उनको क्या कहा जाए? राहुल गांधी सिर्फ़ देश के खिलाफ काम करते हैं.

सवाल- एक ही दिन दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस के प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत की तारीफ की. क्या भारत दो ध्रुवों के बीच भारत दुनिया की नई धुरी बन रहा है?
उत्तर- देखिए यह विदेश नीति से जुड़े मामले हैं. ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहता, लेकिन आज दुनिया में सबसे ताकतवर नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी की गिनती होती है, हर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उनको पसंद करते हैं.

Advertisement

सवाल- क्या अमेरिकी राष्ट्रपति भारत पर दबाव डालते हैं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ये बात कही है?
उत्तर- यह विदेश मंत्रालय से जुड़ा मामला है, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता?

सवाल- ट्रेड डील अटकी हुई है. क्या किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे?
उत्तर- जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आश्वासन दे दिया तो उसमें कोई सवाल उठता ही नहीं है. किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे. जब भी डील होगी हम किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे.

सवाल- आपको सरकार में 12 साल हो गए, लेकिन इको सिस्टम आपके पक्ष में नहीं है, क्या वजह है?
उत्तर- इको सिस्टम में वो लोग हैं, जो कांग्रेस के हैं. जो विपक्ष में हैं. चुनाव जीत नहीं पाते तो फिर वो हमारे खिलाफ माहौल बनाने लगते है.

सवाल- CBSE की साइट वक्त पर काम नहीं कर पा रही थी इसकी वजह क्या साइबर अटैक थे? 
उत्तर- हां बिल्कुल देश विरोधी ताकतें साइबर अटैक कर रही थी.

सवाल- क्या पेपर लीक से गरीब और कमजोर छात्रों का हक मारा जाता है? 
उत्तर- केवल गरीब और कमजोर छात्रों का ही नहीं बल्कि हर किसी का हक मारा जाता है. सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि किसी का भी हक नहीं मारा जाए. उसके लिए जो सुधार करने की गुंजाइश है उस पर सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. नीट के चेयरमैन को हटाया, सेक्रेटरी को भी हटा दिया गया. सरकार लगातार एक्शन में है.

सवाल- CBSE पर भी बार-बार सवाल उठ रहे हैं, वेबसाइट नहीं खुल रही, बिल्डिंग में आग लग रही, क्या लापरवाही से काम चल रहा है?
उत्तर- ऐसा नहीं है सरकार लगातार काम कर रही है. इससे जुड़े मुद्दे को भी हमलोगों ने एड्रेस किया है. कुछ तकनीकी खामी थी. कुछ गड़बड़ी हुई लेकिन हमने उसे दुरुस्त कर लिया है.

सवाल- आप संसदीय कार्य मंत्री हैं, सरकार परसीमन बिल को फिर से लान पर विचार कर रही है?
उत्तर- देखिए ये तो समय आने पर विचार किया जाएगा मानसून सत्र में अभी वक्त है. इस बारे में राजनीतिक परिस्थितियां होंगी तो उसके हिसाब से फैसला लिया जाएगा.

सवाल- 2029 के चुनाव में वन नेशन वन इलेक्शन कैसे लागू होगा?
उत्तर- देखिए इसके लिए कमेटी बनी हुई है, उसकी रिपोर्ट आएगी. रिपोर्ट आने के बाद उचित समय पर फैसला लिया जाएगा.

सवाल- काकोली घोष TMC की संसद हैं. उन्होंने पद से इस्तीफ़ा दे दिया और स्पीकर को पत्र लिखा है कि उनके साथ अन्याय किया गया. ममता बनर्जी आरोप लगा रही है कि आप टीएमसी को तोड़ रहे हैं?
उत्तर- हम किसी पार्टी को नहीं तोड़ रहे हैं. अगर किसी पार्टी में विरोध है, लोग नेतृत्व को पहचान नहीं पा रहे हैं और उसके खिलाफ आवाज उठ रही है तो उसमें हम क्या कर सकते हैं? हम किसी भी पार्टी को क्यों तोड़ें. दो साल पहले से तो हम नहीं तोड़ पा रहे हैं तो अब क्यों तोड़ने लगेंगे? पार्टी के भीतर ही उनके नेतृत्व को लेकर लोगों में विरोध है. 

सवाल- तमिलनाडु में बड़ा जबरदस्त राजनीतिक बदलाव हुआ है.  DMK INDI गठबंधन से बाहर हो गया है आपके पार्टी के नेता अन्नामलाई पार्टी छोड़ चुके हैं. 
उत्तर- इस  बारे में पार्टी ही कोई बात कह सकती है. इसके बारे में बोलने के लिए मैं उचित व्यक्ति नहीं हूं.

सवाल- आप अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं. क्या अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है?
उत्तर-  कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल अल्पसंख्यकों के बीच भ्रम फैलाते हैं. उन्हें बरगलाते हैं. अल्पसंख्यक भारत में सबसे  ज़्यादा सुरक्षित है. आप बताए मुस्लिम के अलावा सिख, जैन किसी ने कहां कि हम भारत में सुरक्षित नहीं है. भारत में पारसी की संख्या 53,000 से भी कम है. लेकिन उन्होंने आज तक नहीं कहा कि वे भारत में असुरक्षित है.  

नोट- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का यह इंटरव्यू आप आज (6 जून) शाम 6 बजे NDTV इंडिया पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें - कॉकरोच जनता पार्टी से चर्चा में तिलचट्टे, डायनासोर से भी पुराना है इतिहास, 35 करोड़ साल से कर रहे 'राज', कहानी जान लीजिए

Featured Video Of The Day
बेगूसराय में ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार को सरेआम लात-घूंसों से पीटा