उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में 17 साल के नाबालिग सूर्या की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है. सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि दोस्ती की आड़ में हत्या कर दी गई लेकिन मौलवियों ने इसका निंदा तक नहीं की है. सीएम ने कहा कि दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपने देखा होगा बकरीद के अवसर पर क्या क्या हुआ. वो तो गनीमत थी कि सरकार चुस्त थी. आपने अभी गाजियाबाद में देखा होगा...दोस्ती...ये कैसी दोस्ती..दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी, ये स्वीकार्य नहीं होगा. अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो समझो कि गलती कर रहा है."
दुर्जनों के लिए दुर्जन: सीएम योगी
सूर्या मर्डर को लेकर योगी आदित्यनाथ बोले, "सज्जन के लिए सज्जन हैं, दुर्जनों के लिए दुर्जन. गाय को पशु मानने वाले इंसान नहीं हैं. गाय हमारी स्वाभाविक माता है."
सीएम योगी बोले, "विकास की योजनाएं बिना भेदभाव के, बिजली, कर्ज बिना भेदभाव के किसी जाति या मजहब देखे बिना दिए जाता है. लेकिन देश भी तो अपेक्षा करता है. हम सबको इस बात का ध्यान रखना होगा."
सूर्या मर्डर केस क्या है?
बकरीद के दिन 28 मई को खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी का रहने वाला सूर्या चौहान (17) असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला किया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया था. फिर उसकी शुक्रवार को मौत हो गई थी.
सूर्या के दोस्त आयुष ने बताया कि बकरीद के लिए कुर्बानी दिखाने की बात कर असद ने सूर्या वो वहां बुलाया था. फिर अचानक बातचीत में ही उसने पेट में चाकू गोंप दिया. परिवार वालों का दावा है कि सूर्य अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और दोबारा चाकू से उस पर हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी असद भी सूर्या भी एनकाउंटर में ढेर हो गया. इस मामले में पांच लोग नामजद हैं. तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.
यह भी पढ़ें: सूर्या मर्डर केस: खोड़ा में असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने नोटिस चिपकाया; 15 दिन की मोहलत क्यों दी?










