सीएम नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए भरेंगे पर्चा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद - सूत्र

सूत्रों के अनुसार सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी चर्चा जारी है. साथ ही निशांत कुमार अब इस गठबंधन में किस तरह की भूमिका निभाएंगे ये भी अगले कुछ दिनों में तय होगा. ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को अमित शाह और जेडीयू नेताओं के बीच होने वाली चर्चा में इन तमाम मुद्दों पर विस्तार पर चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CM नीतीश कुमार कल भरेंगे पर्चा - सूत्र
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की योजना बना रहा है
  • भारतीय जनता पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए अपने किसी नेता को नियुक्त करने पर विचार कर रही है
  • निशांत कुमार को राज्य की राजनीति में शामिल करने और संभवतः उपमुख्यमंत्री बनाने की योजना पर काम चल रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एनडीए गठबंधन बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर चुका है. बताया जा रहा है कि उनकी जगह पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने खेमे से किसी को सीएम बनाने वाले हैं. साथ ही सीएम नीतीश कुमार की जगह उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में मेगा एंट्री की प्लानिंग भी हो चुकी है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है. राज्यसभा सीट को लेकर तमाम गुणा गणित के बीच अब जतना दल यूनाइटेड (JDU) से जुड़े सूत्रों की तरफ से जानकारी मिल रही है कि नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए पर्चा भर सकते हैं. इस खास मौके पर नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं. 

सूत्रों के अनुसार सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी चर्चा जारी है. साथ ही निशांत कुमार अब इस गठबंधन में किस तरह की भूमिका निभाएंगे ये भी अगले कुछ दिनों में तय होगा. ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को अमित शाह और जेडीयू नेताओं के बीच होने वाली चर्चा में इन तमाम मुद्दों पर विस्तार पर चर्चा हो सकती है.

आपको बता दें कि 75 वर्षीय नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री रहने के संक्षिप्त कार्यकाल को छोड़कर, वे 2015 से लगातार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं. उन्होंने बिहार में हर जगह चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया है - चाहे एनडीए हो या महागठबंधन, वे जहां भी रहे हों. 2025 में, जब राजनीतिक विश्लेषकों ने उन्हें लगभग नकार दिया था, तब उन्होंने राज्य की महिलाओं के समर्थन से शानदार वापसी की, जिनकी वफादारी उन्होंने स्कूली छात्राओं के लिए साइकिल योजना और बाद में राज्य में शराबबंदी के जरिए जीती थी.

एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि पहले राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम आया था,लेकिन अब खुद नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज सुबह-सुबह दिल्ली से पटना रवाना हुए. पटना रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात की है. चर्चा तो यह भी है कि संजय झा बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में भी हैं. 

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, बेटे निशांत को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री का पद - सूत्र

यह भी पढ़ें: नीतीश जाएंगे दिल्ली, तो कौन संभालेगा गद्दी? सीएम जेडीयू का ये बीजेपी से?

Featured Video Of The Day
Holi 2026: आम से खास, सभी रंगों में डूबे... CM Yogi, Kejriwal और Rahul Gandhi ने यूं मनाई होली
Topics mentioned in this article