नीतीश कुमार 10वीं बार बने सीएम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- नीतीश कुमार कैबिनेट में एनडीए ने जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा है
- रामकृपाल यादव और बिजेंद्र यादव के रूप में नीतीश कैबिनेट में 2 यादव मंत्री शामिल
- तीन महिला मंत्रियों को भी नीतीश कुमार कैबिनेट में दी गई है जगह
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आज पटना में नीतीश कुमार सरकार ने शपथ ली. इस बार के मंत्रिमंडल में एनडीए ने जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखा है. बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (आर), आरएलएम और हम ने जातियों के आधार पर मंत्रिमंडल में विधायकों को मौका दिया.
और पढ़ें, पीएम मोदी ने फिर लहराया गमछा, गांधी मैदान में नीतीश के शपथ ग्रहण में दिखा देसी अंदाज
नीतीश कुमार कैबिनेट में कुल चार राजपूत, दो भूमिहार, एक ब्राह्मण, एक कायस्थ, तीन कुशवाहा, 2 कुर्मी, 2 वैश्य, 2 यादव, 1 मुसलमान, 2 मल्लाह, 5 दलित और एक ईबीसी समुदाय से सदस्य को मौका दिया गया है.
बीजेपी
- सम्राट चौधरी - कुशवाहा- मुंगेर
- विजय सिन्हा - भूमिहार-लखीसराय
- दिलीप जायसवाल - वैश्य - किशनगंज
- मंगल पांडे - ब्राह्मण - सिवान
- नितिन नवीन - कायस्थ - पटना
- सुरेंद्र मेहता - कुशवाहा - बेगूसराय
- संजय टाइगर - राजपूत - आरा
- लखेंद्र पासवान- पासवान - वैशाली
- श्रेयसी सिंह - राजपूत - जमुई
- अरुण शंकर प्रसाद- सुढी- मधुबनी
- राम कृपाल यादव - यादव - पटना
- रमा निषाद - मल्लाह- मुजफ्फरपुर
- नारायण शाह - बनिया- चंपारण
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी - अति पिछड़ा - औरंगाबाद
और पढ़ें, दो महिला, नए चेहरे.. बीजेपी ने नीतीश मंत्रिमंडल में अपनी पसंद से दिया बड़ा संदेश
जेडीयू
- नीतीश कुमार - कुर्मी - नालंदा
- अशोक चौधरी- दलित - पटना
- लेसी सिंह- राजपूत - पूर्णिया
- सुनील कुमार- दलित - गोपालगंज
- विजेंद्र यादव- यादव- सुपौल
- श्रवण कुमार- कुर्मी - नालंदा
- विजय चौधरी- भूमिहार- समस्तीपुर
- मदन साहनी- मल्लाह - दरभंगा
- जमा खान- मुस्लिम- कैमूर
एलजेपी (आर)
- संजय पासवान - पासवान- बेगूसराय
- संजय सिंह - राजपूत - वैशाली
हम
- संतोष कुमार सुमन - दलित - गया
आरएलएम
- दीपक प्रकाश - कुशवाहा - नॉन इलेक्टेड
पूरा जातिगण समीकरण जान लीजिए
- राजपूत - 4
- भूमिहार -2
- ब्राह्मण -1
- कायस्थ-1
- कुशवाहा- 3
- कुर्मी- 2
- वैश्य- 2
- यादव -2
- मुस्लिम- 1
- मल्लाह- 2
- दलित- 5
- EBC - 1
Featured Video Of The Day
Goa Nightclub Fire News: भगोड़े Luthra Brothers के वकील का बड़ा खुलासा, क्या बोले? | Breaking News














