30 साल से मेरा ड्राइवर मुस्लिम, मुझे मुसलमानों से क्या दिक्कत? NDTV Power Play में बोले असम CM हिमंता

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहले इंटरव्यू में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मुसलमानों से बैर के लग रहे आरोपों का खंडन किया. NDTV पावर प्ले में हिमंता ने कहा कि ईद में जाना, टोपी पहनना कोई गलत नहीं है. मेरे गाड़ी का ड्राइवर 30 साल से एक मुसलमान है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NDTV पावरप्ले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असम, बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने NDTV पावरप्ले में कहा बीजेपी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी.
  • हिमंता ने मुसलमानों से कोई दिक्कत न होने की बात कही, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चिंता जताई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहटी:

NDTV Power play Assam: असम, बंगाल, केरल सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद इन राज्यों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. इस बीच रविवार को गुवाहाटी में आयोजित NDTV पावरप्ले में असम के कई प्रमुख नेताओं ने अपनी चुनावी रणनीति पर खुलकर चर्चा की. इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल हुए. NDTV के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों के सवालों का हिमंता ने खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी असम में तीसरी बार सरकार बनाएगी. कल से टिकट बंटना शुरू हो जाएगा. हमारा चुनावी अभियान कल से शुरू हो जाएगा. 

मियां-मुसलमानों से क्या दिक्कत? हिमंता ने दिया ये जवाब

NDTV के मंच पर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मियां-मुसलमान से बैर को लेकर उठ रहे सवालों पर भी जवाब दिया. मियां-मुसलमानों से क्या दिक्कत... वाले सवाल का जवाब देते हुए असम सीएम हिमंता ने कहा कि मुझे मुसलमानों से कहां कोई दिक्कत है? भारत एक सेकुलर देश है. मेरा मुसलमानों से कैसा प्रॉब्लम हो सकता है. लेकिन जब बांग्लादेशी मुसलमान और घुसपैठिया की बात आती है तब प्रॉब्लम हो जाता है.

असम सीएम ने आगे कहा कि ईद में जाना, टोपी पहनना कोई गलत नहीं है. मेरे गाड़ी का ड्राइवर 30 साल से एक मुसलमान है. मेरे दफ्तर में 30 फीसदी लोग मुस्लिम है. तकलीफ तब होती है कि जब कोई बांग्लादेशी मुसलमान की बात आती है. जो भारत में आकर हमारे डेमोग्राफी में गड़बड़ी करता है.

वायरल-विवादित वीडियो पर हिमंता ने दिया ये जवाब

एक खास समुदाय को गोली मारने वाले वायरल और विवादित वीडियो पर असम सीएम ने कहा कि वो कुछ गलत हो गया था. लेकिन अब मैं बांग्लादेशी मुसलमान लिखकर पोस्ट कर दूंगा. 12 जिले से हम खत्म हो चुके हैं. वो लोग हमपर बंदूक ताने बैठे हैं, तो हमें भी बंदूक तानना होगा. बांग्लादेशियों को हमारे देश में आकर डेमोग्रॉफी खराब करने का कोई हक नहीं है. ये मुख्यमंत्री नहीं बोल रहा है, प्रधानमंत्री बोल रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट बोल रहा है. हाईकोर्ट बोल रहा है. क्या आप अपनी डेमोग्राफी बदलना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें - Assam Election 2026 Date:: असम विधानसभा चुनाव में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग का 16वां दिन... महायुद्ध जारी, तबाही बहुत भारी! | Hormuz | Mojtaba Khamenei