असम, बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने NDTV पावरप्ले में कहा बीजेपी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी. हिमंता ने मुसलमानों से कोई दिक्कत न होने की बात कही, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चिंता जताई.