नीदरलैंड की आज रात की फ्लाइट, अभी CM भगवंत मान को नहीं मिली इजाजत

पंजाब में इन्वेस्ट पंजाब का प्रोग्राम होने वाला है, तो ऐसे में विदेशी कंपनियों को पंजाब में इन्वेस्टमेंट के लिए लाने के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार विदेश के दौरे कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CM भगवंत मान और उनके अधिकारियों को नीदरलैंड व चेक गणराज्य के दौरे की केंद्र सरकार से अभी तक मंजूरी नहीं मिली
  • CM भगवंत मान की दिल्ली से 7 फरवरी की रात फ्लाइट है, लेकिन इजाजत न मिलने के कारण वे चंडीगढ़ में रुके हुए हैं
  • केंद्र सरकार की अनुमति न मिलने के कारण मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह विदेशी दौरा संभवतः रद्द हो जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनके साथी अधिकारियों को अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से नीदरलैंड व चैक गणराज्य के दौरे के लिए इजाजत नहीं मिली है. हैरानी तो इस बात की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज 7 फरवरी रात की ही दिल्ली से फ्लाइट है और अभी तक केंद्र सरकार से इजाजत मिलने का इंतजार किया जा रहा है. 

ऐसे में यह संभव नजर आ रहा है कि एक बार फिर से मुख्यमंत्री भगवंत मान का वह विदेश का दौरा रद्द हो जाएगा, क्योंकि कुछ घंटे ही बाद फ्लाइट है और इजाजत नहीं मिलने के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी चंडीगढ़ में ही इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- यह सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाएगा... अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने उठाए बजट पर सवाल

यहां पर यह बताने योग्य है कि मार्च महीने में पंजाब में इन्वेस्ट पंजाब का प्रोग्राम होने वाला है, तो ऐसे में विदेशी कंपनियों को पंजाब में इन्वेस्टमेंट के लिए लाने के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार विदेश के दौरे कर रहे हैं. ऐसे में यह दूसरी बार होगा, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को बीते 1 महीने के दौरान ही विदेश जाने की इजाजत नहीं मिली होगी.

Featured Video Of The Day
Pappu Yadav Arrest News: आधी रात को क्यों गिरफ्तार हुए पप्पू यादव, Patna में जमकर हुआ हंगामा | Bihar
Topics mentioned in this article