'असम में ‘90 पार’ का दावा मुंगेरीलाल का सपना', गौरव गोगोई ने हिमंता पर साधा निशाना

असम चुनाव में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के ‘90 पार’ दावे को गौरव गोगोई ने मुंगेरीलाल का सपना बताया. उन्होंने भ्रष्टाचार, घुसपैठ और राजनीतिक माफिया के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा और कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा जताया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असम विधानसभा चुनाव में गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दावों को अवास्तविक बताया है.
  • गौरव गोगोई ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक माफिया से छुटकारा दिलाने का वादा करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
  • उन्होंने PM के घुसपैठियों के आंकड़ों को गलत बताते हुए कांग्रेस शासन के दौरान अधिक डिपोर्टेशन का दावा किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोरहाट:

असम विधानसभा चुनाव में वार-पलटवार का दौर जारी है. कांग्रेस हो या भाजपा, हर दल इन दिनों कमर कसके चुनावी तैयारियों में लगा हुआ है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ‘90 पार' के दावे पर पलटवार करते हुए असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने इसे मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार दिया है. एनडीटीवी से खास बातचीत में गोगोई ने कहा कि असम की जनता बदलाव चाहती है और इस बार विपक्षी गठबंधन को उम्मीद से देख रही है.

गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि राज्य के लोग राजनीतिक माफिया और भ्रष्ट शासन से छुटकारा चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

घुसपैठ पर पीएम मोदी के आरोपों का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर घुसपैठियों के मुद्दे पर किए गए हमले का जवाब देते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के आंकड़े गलत हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान बीजेपी से ज्यादा घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए BJP के 27 उम्मीदवारों की सूची, अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट

गोगोई के मुताबिक, केंद्र और असम सरकार के आंकड़े बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में, मोदी सरकार से अधिक घुसपैठियों को वापस भेजा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बोलती ज्यादा है, काम कम करती है. 

Advertisement

जुबिन गर्ग मामले पर गंभीर आरोप

लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को लेकर बने सियासी विवाद पर गौरव गोगोई ने कहा कि कथित “हत्या” मामले में गिरफ्तार आरोपी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी नेताओं के करीबी हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

जोरहाट में शक्ति प्रदर्शन

पूरे राज्य में कांग्रेस की चुनावी मुहिम की अगुवाई कर रहे गौरव गोगोई अपनी विधानसभा सीट जोरहाट पर भी खास ध्यान दे रहे हैं, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से है. गुरुवार को गौरव गोगोई ने जोरहाट में बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. गौरव इस सीट से वर्तमान सांसद भी हैं.

Advertisement

सीएम चेहरे पर सवाल टाल गए गौरव

कांग्रेस को बहुमत मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर गौरव गोगोई ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में नया असम बनेगा.

गठबंधन और चुनावी रणनीति

कांग्रेस ने असम में तीन क्षेत्रीय दलों और दो वाम दलों के साथ गठबंधन किया है. ऊपरी और मध्य असम में कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से है, जबकि मुस्लिम बहुल निचले असम में उसे AIUDF की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- सदियों पुरानी परंपरा के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर थम गए विमानों के पहिए

चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में राहुल गांधी ने असम पहुंचकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला और उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया. साथ ही कांग्रेस ने लुभावने वादों वाला अपना घोषणापत्र भी जारी किया.

हालांकि, ज़मीनी स्तर पर प्रचार को लेकर कांग्रेस की धार कमजोर दिख रही है. कई इलाकों में उम्मीदवार अपने दम पर चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं चुनाव से ठीक पहले पार्टी को दो बड़े नेताओं के बीजेपी में जाने से झटका भी लगा है.

Advertisement

कांग्रेस नेतृत्व की बड़ी ताकत इस वक्त केरल में केंद्रित दिख रही है, जहां पार्टी को सत्ता में वापसी की बेहतर उम्मीद है. बता दें कि असम और केरल, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पिछले दस वर्षों से सत्ता से बाहर है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: पहला चरण, किसका हिट समीकरण? पार्क स्ट्रीट से EXCLUSIVE | Bengal Polls