असम विधानसभा चुनाव में गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दावों को अवास्तविक बताया है. गौरव गोगोई ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक माफिया से छुटकारा दिलाने का वादा करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने PM के घुसपैठियों के आंकड़ों को गलत बताते हुए कांग्रेस शासन के दौरान अधिक डिपोर्टेशन का दावा किया.