लुंगी में लपेटी, जेबों में भरी... शराब की गाड़ी पलटी, तो चित्तूर में लूटने वालों की उमड़ी भीड़

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शराब से भरी गाड़ी पलटने पर लोग शराब लूटने पहुंच गए. कई ने बोतलें लुंगी और बैग में छिपाईं, शराब ही लूट में महिलाएं भी शामिल रहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चित्तूर (एपी) शराब से भरी वैन पलटने के बाद शराब की बोतलों के लिए भीड़ उमड़ी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शराब से भरी गाड़ी के पलटने के बाद स्थानीय लोग शराब लूटने के लिए दौड़ पड़े
  • सैकड़ों बोतलें और कार्टन सड़क पर बिखर गए, जिनमें से कई लोग लुंगी, बैग और थेले में भरकर ले गए
  • पुलिस के पहुंचने से पहले शराब का आधा से ज्यादा हिस्सा लूट लिया गया था, जिससे मालिक को बड़ा नुकसान हुआ
चित्‍तूर:

किसी ने जेबों में शराब की बोलतें भरीं, कुछ ने लुंगी में लपेट लीं, तो कोई पूरा कार्टन ही लूट कर ले गया... शराब से भरी एक गाड़ी सड़क पर पलटी, तो ड्राइवर की मदद करने कोई नहीं आया. लेकिन शराब लूटने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने जेबों में बोलते भर ली, कोई थेले में बोलते भरता दिख, कई लोग तो पूरा का पूरा कार्टन ही उठाकर ले गए. इस बीच कुछ महिलाएं भी शराब की इस लूट में शामिल दिखी. शराब की लूट का ये नजारा आंध्र प्रदेश के चित्‍तूर का है, जिसका कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बना लिया. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.     

गाड़ी पलटी, लोग शराब लूटने पहुंचे 

शराब की ये लूट चित्तूर कस्बे के बाहरी इलाके में हाइवे पर हुई. हाइवे पर जैसे ही शराब की बोतलों से भरी गाड़ी पलटी, वहां अफरा-तफरी मच गई. सैकड़ों बोतलें और कार्टन सड़क पर बिखर गए, जिससे राहगीरों और निवासियों के बीच मुफ्त शराब पाने के लिए होड़ मच गई. मामला शुक्रवार का है, जब अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी, तो  शराब की बोतलें और कार्टन सड़क पर बिखर गए, जिससे बाद पैदल यात्री और आसपास के निवासी शराब की बोतले लूटने के लिए दौड़ पड़े.

किसी ने लुंगी में छिपाई, किसी ने बैग में भरीं 

घटना के एक वीडियो में दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग बोतलें इकट्ठा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, कुछ लोग पूरे कार्टन उठाकर ले जा रहे हैं, जबकि अन्य लोग बोतलों को लुंगी, तौलिये और बैग में भरकर घटनास्थल से चले गए. कई महिलाएं भी शराब की बोतलों के लिए होड़ में शामिल होती नजर आईं. पुलिस के पहुंचने तक शराब का एक बड़ा हिस्सा कथित तौर पर ले जाया जा चुका था. घटनास्‍थल पर जो बोतलें बची थीं, उनमें से ज्‍यादातर टूटी हुई थीं. ऐसे में शराब की खेप के मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है.

पुलिस के आने से पहले ही लुट गई आधी शराब 

पुलिसकर्मियों ने बाद में घटनास्थल को खाली कराया और शेष स्टॉक को सुरक्षित कर लिया. शराब की खेप के मालिक ने नुकसान पर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि सड़क पर गिरी आधी से ज्‍यादा बोतलें पुलिस के आने से पहले ही लूट ली गई थीं. हालांकि, इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- शराब की दुकानों से होने वाली लीकेज रोको... CM विजय ने TASMAC और 'पार्टी फंड सिस्टम' पर की बड़ी कार्रवाई

Featured Video Of The Day
Jantar Mantar पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article