छत्तीसगढ़ सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के तीन जवान समेत 4 की मौत

धमतरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के तीन जवानों और उनके चालक की दर्दनाक मौत हो गई है. यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर अर्जुनी थाना क्षेत्र के खापरी गांव के पास हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर भीषण सड़क हादसा हुआ.
  • हादसे में कोबरा बटालियन के तीन जवान और कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है.
  • शहीद जवानों में उमेंद्र सिंह, मुकेश कुमार और राजकुमार गौर शामिल हैं, सभी की मौत हुई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां अर्जुनी थाना क्षेत्र के खापरी के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई.  यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में कोबरा बटालियन के तीन जवानों सहित चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

इस हादसे में शहीद होने वाले जवानों में उमेंद्र सिंह (SI), मुकेश कुमार (हेड कांस्टेबल) और राजकुमार गौर (कांस्टेबल) शामिल हैं. कार चालक हीरालाल नागर की भी इस दुर्घटना में जान चली गई है.

कोबरा बटालियन के एक अन्य जवान अभिमन राय गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के डीआईजी, धमतरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुँचे. शहीदों के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया है.

राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवान अभिमन राय से फोन पर बात कर उनका हाल जाना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prahar Guns: भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, Adani Defense ने समय से पहले सौंपी 'प्रहार' गन की पहली खेप