महिला पुलिसकर्मी बेटी ही निकली पिता की कातिल, 3 साल बाद पति ने ही खोली पोल, हैरान कर देगी ये खूनी कहानी

चंद्रपुर में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पुलिसकर्मी पिता की मिल्कशेक में जहर देकर हत्या कर दी. तीन साल तक छिपे रहे इस खूनी राज का खुलासा तब हुआ जब आपसी झगड़े के बाद पति ने ही पुलिस के सामने सच उगल दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची थी
  • मृतक जयंत बाल्लावार ने अपनी बेटी आर्या और उसके प्रेमी के संबंधों का विरोध किया था जिसके कारण हत्या हुई
  • आर्या ने अपने मौसेरे भाई की मदद से मिल्कशेक में जहर मिलाकर पिता की हत्या की और मौत को सामान्य माना गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला पुलिसकर्मी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है. महिला पुलिसकर्मी ने पिता को मिल्कशेक में जहर देकर मौत की नींद सुला दिया. इस खौफनाक साजिश का खुलासा घटना के 3 साल बाद तब हुआ, जब आरोपी बेटी का अपने ही पुलिसकर्मी पति से विवाद हो गया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बेटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्यों ली पिता की जान?

जानकारी के अनुसार, 45 साल के मृतक जयंत बाल्लावार पुलिस विभाग में कार्यरत थे. उनकी बेटी आर्या बाल्लावार का प्रेम प्रसंग आशीष शेडमाके नामक युवक के साथ 2022 से चल रहा था. जयंत इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे. पिता के लगातार विरोध से तंग आकर आर्या ने उन्हें रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

साजिश के तहत आर्या ने अपने मौसेरे भाई चैतन्य गेडाम की मदद ली. चैतन्य ने 5 हजार रुपये में जहर का इंतजाम किया. 25 अप्रैल 2023 को जब जयंत ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, आर्या ने उनके मिल्कशेक में जहर मिला दिया. मिल्कशेक पीने के बाद जयंत जिलाधिकारी कार्यालय स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां उन्हें चक्कर आया और उनकी मौत हो गई. उस समय मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण इसे सामान्य मौत मान लिया गया था.

यह भी पढ़ें: मैप, AI तकनीक, एल्गोरिदम... अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का फॉर्मूला

Advertisement

शादी के बाद खुला राज

पिता की मौत के बाद आर्या और आशीष ने शादी कर ली. लेकिन यह खूनी प्रेम कहानी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी. शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए. आशीष को उसके खराब व्यवहार के कारण पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. इधर आर्या ट्रेनिंग के बाद ससुराल जाने के बजाय मायके में रहने लगी. इसी गुस्से और रंजिश में आकर पति आशीष शेडमाके ने पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया और अपनी ही पत्नी के जुर्म का पर्दाफाश कर दिया.

चार आरोपी गिरफ्तार

रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी आर्या बाल्लावार, उसके पति आशिष, मौसेरे भाई चैतन्य और जहर सप्लाई करने वाले चौथे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में परिवार का कोई और सदस्य भी शामिल था.

Advertisement

(इनपुट: अभिषेक भट्टलिलवर)

यह भी पढ़ें: अंदर से कैसा दिखता है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शेयर की तस्वीरें

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमलों में इजरायल में भीषण तबाही, Ground Report से जानिए ताजा हालात