California Gangwar: अमेरिका के कैलिफोर्निया में फिर से गैंगवॉर हो गया है. इस बार अब रोहित गोदारा गैंग (Rohit Godara Gang) ने हत्या का दावा किया है. जिसकी हत्या की गई है, उसका नाम काका राणा बताया जा रहा है. इसको लेकर रोहित गोदारा गैंग का सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया है, लेकिन एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है. रोहित गोदारा की गैंग की तरफ से पोस्ट में बताया है कि काका राणा लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जुड़ा था, इसलिए उसकी हत्या करवाई गई है.
इससे पहले मंगलवार को कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गैंगस्टर भानु राणा (Bhanu Rana Murder) की हत्या का दावा किया था, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट किया था. पोस्ट कर बताया था कि भानु उनके दुश्मनों के लिए काम कर रहा था. अब रोहित गोदारा गैंग ने पटलवार करते हुए कैलिफोर्निया में ही लॉरेंस गैंग के गुर्गे काका राणा (Kaka Rana) की हत्या का दावा किया है.
पोस्ट में क्या लिखा
काका राणा की हत्या के दावे को लेकर पोस्ट में लिखा है, राम राम सभी भाइयों को! मैं अरविंद गिल्ली राणा और मेरे बड़े भाई रोहित गोदारा, जो कल रात बेकरसफील्ड कैलिफोर्निया में काका राणा करनाल का मर्डर हुआ है, वो हमने करवाया है. यह लॉरेंस बिश्नोई का शूटर था. इसलिए हमने इसको मारकर इसकी लाश को धरती में दफना दिया है और यह लॉरेंस बिश्नोई देश का सबसे बड़ा गद्दार और मुखबिर है और यह बीजेपी का बंदा है और बीजेपी के लिए काम करता है. यह सबका इस्तेमाल करता है और सबसे बड़ा भारत का चोर है. जल्दी ही लॉरेंस बिश्नोई को भी हम ऐसे ही कुत्ते की मौत मारेंगे, जैसे इसके साथ वालों का मर्डर किया है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में गैंगस्टर भानु राणा की हत्या, 'सरपंच बॉस' के फेसबुक पोस्ट में बताया- लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों मरवाया?
ये भी पढ़ें- जग्गा, शेरा और सिद्धू... कनाडा से भारत आई नई टेंशन, पनप रहे लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा जैसे खूंखार गैंगस्टर














