आप हमको बाहर डार्लिंग कहकर पुकारता है और इधर ... लोकसभा में टीएमसी MP के बयान पर जब लोटपोट हो गए सभी सांसद

आपको बता दें कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चाओं में रहे हैं. ये कोई पहला मौका नहीं है जब उनके इस अंदाज पर सदन में सांसद लोटपोट हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में कहा कि बोलने के लिए समय तो दीजिए
NDTV
नई दिल्ली:

संसद में इन दिनों बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है. बुधवार को भी सदन के अंदर तमाम मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली. जहां एक तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाए तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने उनके आरोपों का सटीक जवाब भी दिया. इन सब के बीच लोकसभा में उस समय एक मजेदार वाक्या भी सामने आया, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लेकर दिलचस्प बयान दे दिया. उनके इस बयान के बाद संसद में मौजूद अन्य सांसद भी अपनी हसी नहीं रोक पाए.  

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि कल्याण बनर्जी ने बतौर स्पीकर चेयर पर मौजूद जगदंबिका पाल को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमको बाहर डार्लिंग कहकर पुकारता है और इधर हमको टाइम नहीं देता है. उनके इतना कहने के बाद सदन में पक्ष और विपक्ष में बैठे सांसदों ने हसना शुरू कर दिया. 

आपको बता दें कि बुधवार को भी लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी और लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर जगदंबिका पाल के बीच मजेदार नोकझोंक दिखी. जब राहुल गांधी आम बजट पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे तो जगदंबिका पाल ने कहा कि आप हमारी पार्टी के पूर्व सदस्य रहे हैं. इसलिए मैं आपको स्पेशल फेवर करूंगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका से डील किसानों और कपड़ा उद्योग को मार देगी- राहुल गांधी

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: बंगाल चुनाव में महिलाएं बिगाड़ देंगी Mamata Banerjee का खेल?जानिए पूरा समीकरण
Topics mentioned in this article