रक्षा पर जोर और 'विकसित भारत' का रोडमैप तैयार... PM मोदी ने बताया क्यों खास है यह बजट

बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए बजट बढ़ाने का ऐलान किया गया है. साथ ही भविष्य की आधुनिक रक्षा जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त धनराशि भी आवंटित की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार एक ही महिला वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश करने की बात कही है.
  • बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है ताकि भविष्य की आधुनिक जरूरतों को पूरा किया जा सके
  • बजट में पार्ट B अधिक विस्तृत था, क्योंकि यह केवल एक वर्ष का नहीं बल्कि 2047 तक का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने इस बात का खास जिक्र किया कि आजाद भारत में पहली बार कोई महिला वित्त मंत्री एक ही प्रधानमंत्री के तहत लगातार 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं. इससे पहले कुछ वित्त मंत्रियों ने भी कई बजट पेश किए. लेकिन लगातार एक ही वित्त मंत्री का बजट पेश करना बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि यह जनता का सरकार की नीतियों में विश्वास और निरंतरता दिखाता है.

बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए बजट बढ़ाने का ऐलान किया गया है. साथ ही भविष्य की आधुनिक रक्षा जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त धनराशि भी आवंटित की गई है. सामान्यतः बजट का पहला हिस्सा यानी पार्ट ए अधिक लंबा होता है. लेकिन आज के बजट में पार्ट बी अधिक विस्तृत था. ऐसा इसलिए क्योंकि बजट केवल आगामी वित्तीय वर्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि 2047 तक का एक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है. इसमें टैक्स को लेकर स्पष्टता और रोड मैप प्रस्तुत किया गया है.

2030 तक आयकर में सभी नई कर व्यवस्था में शिफ़्ट हो सकते हैं. अभी के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या क़रीब 81% है. शेयर बाज़ार की नकारात्मक प्रतिक्रिया फ्यूचर एंड ऑप्शन में एसटीटी बढ़ाने के कारण है. सरकार एफ एंड ओ को हतोत्साहित करना चाहती है क्योंकि लोग सट्टा लगा कर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं. लेकिन बाजार की स्थिति स्थिर हो जाएगी.

चुनाव वाले राज्यों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं. अब इन राज्यों पर निर्भर करता है कि वे इसका लाभ कैसे उठाएं. तमिलनाडु में नारियल की खेती होती है और नारियल के लिए अलग से घोषणा की गई है. साथ ही काजू, चंदन आदि के लिए भी घोषणा है. महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान का स्पष्ट राजनीतिक संदेश है, क्योंकि विपक्ष महात्मा गांधी के नाम की मनरेगा की जगह जी राम जी को लाने का विपक्ष विरोध कर रहा है.

वित्त मंत्री ने जो साड़ी पहनी थी वह कांचीवरम सिल्क की है. यह तमिलनाडु के कांचीपुरम की मशहूर सिल्क साड़ी है. दिलचस्प बात यह है कि यह साड़ी उन्होंने कांचीपुरम के बीजेपी कार्यकर्ता से ही ली है, जिनके घर पारंपरिक रूप से हाथ से यह साड़ी तैयार की जाती है.

Featured Video Of The Day
Budget 2026 | लोकल से ग्लोबल वाली धुरंधर रफ्तार... PM Modi ने समझाया बजट 2026 का पूरा सार
Topics mentioned in this article