20 days ago

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में राज्य भंडारण निगम के एक अधिकारी की आत्महत्या के बाद भुल्लर से पद छोड़ने को कहा था. तरनतारन के पट्टी से विधायक भुल्लर ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है.

Breaking News Live Updates:
 

Mar 21, 2026 23:29 (IST)

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में पोस्टर वॉर: तृणमूल और भाजपा ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के पोस्टर फाड़े जाने के आरोपों को लेकर तनाव का माहौल छा गया. सत्ताधारी पार्टी ने इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया. हालांकि, भाजपा ने कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी का नतीजा है. इस घटना के संबंध में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ने कालीघाट पुलिस स्टेशन में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं.

Mar 21, 2026 23:29 (IST)

सरकार ने 23 मार्च से घरेलू हवाई किराए पर लगी सीमा को हटाने का फैसला किया

सरकार ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा को 23 मार्च से हटाने का फैसला किया है. पिछले साल दिसंबर में इंडिगो की उड़ानों में आई बाधाओं के मद्देनजर इस सीमा को लगाया गया था. नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, हवाई किराए पर लगी सीमा को 23 मार्च से हटा दिया जाएगा. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण विभिन्न एयरलाइन को अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर परिचालन संबंधी महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है.

Mar 21, 2026 23:28 (IST)

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क हादसा, तीन की मौत

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वाघोबा खिंड इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी और उनके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Mar 21, 2026 16:26 (IST)

PM मोदी ने मसूद पेज़ेशकियान से बात की

PM मोदी ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से बात की और ईद-उल-नवरोज की शुभकामनाएं दीं. हमने आशा व्यक्त की कि यह त्योहारी मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए. क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं. नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि जहाजरानी मार्ग खुले और सुरक्षित रहें. ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की.

Advertisement
Mar 21, 2026 13:17 (IST)

v

भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है. पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवयम मन्नादिपेट से चुनाव लड़ेंगे. 

Mar 21, 2026 13:17 (IST)

v

भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आगामी चुनाव के लिए 9 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है. पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवयम मन्नादिपेट से चुनाव लड़ेंगे. 

Advertisement
Mar 21, 2026 12:22 (IST)

मथुरा बवाल पर बोले अभिलेश यादव, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था ठप

Mar 21, 2026 12:16 (IST)

जांच में अब तक हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई: फरसा बाबा की मौत मामले में अमिताभ यश

मथुरा में फरसा बाबा की हत्‍या मामले में उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि जांच में अब तक हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. उन्‍होंने बताया कि फरसा बाबा ने रात में एक नागालैंड नंबर ट्रक को इस शक में रोका कि ट्रक में गाय है. इसी बीच पीछे से आ रहे एक राजस्थान नंबर के ट्रक ने फरसा बाबा को टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया. राजस्थान नंबर के ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर अपस्ताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोनों ट्रकों की तलाशी लेने पर नागालैंड ट्रक में साबुन और अन्य सामान मिला है. वहीं राजस्थान नंबर के ट्रक में तार मिले हैं. उन्‍होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है. 

Mar 21, 2026 12:10 (IST)

मथुरा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक बोले- फरसा बाबा को पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्‍कर; गोतस्‍करी पर ये बोले

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कोसी में कल रात करीब 3-4 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका था. हालांकि घना कोहरा होने के कारण पीछे से आ रहे राजस्‍थान नंबर के एक ट्रक ने उन्‍हें पीछे से टक्‍कर मार दी. इसके चलते उनकी मौत हो गई. कुमार ने बताया कि जो कंटेनर रोका गया था, उसमें किराने का सामान मिला. उन्‍होंने बताया कि पीछे से आया ट्रक राजस्थान नंबर का था और उसमें तार लदे हुए थे. ट्रक चालक और परिचालक दोनों राजस्‍थान के अलवर के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ और चालक भी चोटिल हुआ है जिनका उपचार किया जा रहा है.  उन्‍होंने साफ कहा कि इसमें गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है.  साथ ही कहा कि कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे, उनके द्वारा थाना छाता में जाम लगाया गया और पथराव किया गया, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है.  अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

Mar 21, 2026 11:31 (IST)

Mathura Violence LIVE: मथुरा की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतक के परिजनों के प्रति व्‍यक्‍त की संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा के कोसीकलां में हुई घटना का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतक फरसे वाले बाबा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. साथ ही घटनास्थल पर अधिकारियों को तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने घटना में संलिप्त अपराधियों का जल्‍द पता लगाकर के उनके प्रति कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि अपराधी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे. 

Advertisement
Mar 21, 2026 11:28 (IST)

Mathura Clash LIVE: दिल्ली आगरा हाईवे पर लगा भीषण जाम, कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद गुस्‍साए लोगों ने जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन किया है, जिसके कारण दिल्‍ली आगरा हाईवे जाम हो गया. हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई. इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

Mar 21, 2026 11:22 (IST)

Mathura LIVE:फरसा वाले बाबा की हत्‍या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्‍य की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोरक्षा से जुड़े विख्यात गोरक्षक चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मथुरा के ब्रज क्षेत्र में विख्यात गोरक्षक चंद्रशेखर, जिन्हें लोग “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे. उनकी कथित गोतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोटवन चौकी के नवीपुर गांव के पास हुई. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रशेखर बाबा को गोतस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत अपनी बाइक से संदिग्ध तस्करों का पीछा करने निकल पड़े. बताया जा रहा है कि जब उन्होंने तस्करों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें कुचलने की नीयत से तेज रफ्तार में वाहन उनकी ओर मोड़ दिया. इस भीषण टक्कर में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

Advertisement
Mar 21, 2026 11:19 (IST)

पुलिसवालों के सिर-माथे पर खून, गौरक्षकों का हाइवे पर बवाल; फरसा वाले बाबा की मौत पर अब तक क्या-क्या हुआ?

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा' की मौत हो गई. गौरक्षकों का आरोप है कि गोतस्करों ने अपनी गाड़ी से कुचलकर बाबा की जान ले ली.

Mar 21, 2026 11:11 (IST)

Mathura LIVE: मथुरा के कोसी इलाके में पुलिस और स्‍थानीय लोगों की झड़प

मथुरा के कोसी इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच उस वक्‍त झड़प हो गई, जब लोगों ने गौ रक्षक फरसे वाले बाबा की मौत के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. 

Mar 21, 2026 11:08 (IST)

ये हैं फरसे वाले बाबा, जिनकी ट्रक से कुचलने से हो गई मौत

Mar 21, 2026 11:07 (IST)

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक से कुचला, समर्थकों ने जाम किया हाइवे, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Mar 21, 2026 10:59 (IST)

आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा: सीएम योगी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा की घटना का संज्ञान लिया है. सीएम ने अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आरोपियों को बख्‍शा नहीं जाएगा. 

Mar 21, 2026 10:19 (IST)

Hyderabad Eid: हैदराबाद की मक्‍का मस्जिद में नमाज अदा की गई

हैदराबाद में ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर चारमीनार स्थित मक्का मस्जिद पर लोगों ने नमाज अदा की. इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग उमड़े. 

Mar 21, 2026 09:41 (IST)

सहारनपुर में ईद उल फितर की नमाज अदा, गले मिलकर दी मुबारकबाद

रमजान के बाद ईद उल फितर का त्योहार सहारनपुर में धूमधाम से मनाया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच ईद का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में ईदगाह पर पहुंचे रोजेदारो ने ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान स्थानीय सांसद इमरान मसूद, जिलाधिकारी मनीष बंसल, डीआईजी अभिषेक सिंह समेत आला अधिकारी मौजूद रहे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है. 

Mar 21, 2026 09:39 (IST)

ईद-उल-फितर के मौके पर नदेसर जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर लोगों ने वाराणसी की नदेसर जामा मस्जिद में नमाज अदा की. 

Mar 21, 2026 09:37 (IST)

जयपुर में ईद के मौके पर दिखी भाईचारे की मिसाल, नमाजियों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने बरसाए फूल

ईद के मौके पर शनिवार को जयपुर में भाईचारे की मिसाल देखने को मिली. ईदगाह में नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तहत हिंदू समुदाय के लोगों ने फूल बरसाए. 

Mar 21, 2026 09:34 (IST)

ईद पर भदोही में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल

ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश के भदोही में जनसैलाब उमड़ पड़ा. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अता की गई. नमाज के बाद लोग गले मिले और देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई. इस दौरान पुख्‍ता सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई. 

Mar 21, 2026 09:32 (IST)

दिल्‍ली: उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पढ़ी गई ईद की नमाज

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच ईद की नमाज पढ़ी गई. होली के दौरान यहां सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला, जिसमें 26 साल के तरुण की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. होली के बाद से यहां लगातार भारी पुलिस बल तैनात है. आज भी दिल्ली पुलिस सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ यहां की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ संयुक्त मुख्य पुलिस अधिकारी और डीसीपी भी यहां मौजूद हैं. 

Mar 21, 2026 09:29 (IST)

पटना के गांधी मैदान में इस बार ईद की नमाज के दौरान नहीं पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

पटना के गांधी मैदान में आज हजारों की संख्या में नमाजियों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की. पिछले कुछ सालों में यह पहला मौका था जब नमाज के दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे. हालांकि इस दौरान जदयू नेता और सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गांधी मैदान में नमाज अदा करने वालों के बीच पहुंचे. इस दौरान निशांत कुमार ने बिहार वासियों को ईद की बधाई दी. 

Featured Video Of The Day
CM Himanta की पत्नी पर आरोप का मामला, Telangana HC से Congress नेता Pawan Khera को राहत | BREAKING