20 days ago

दुनिया की राजनीति में खलबली मची है. ग्रीनलैंड मुद्दे और टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय असंतोष दावोस मंच पर खुलकर सामने आया, जहां यूरोपीय और फ्रांसीसी नेताओं ने कड़ा रुख दिखाया. दावोस में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है. प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं.  इधर भारत में भी अहम राजनीतिक हलचलें जारी हैं. बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पद संभालते ही बड़े फैसलों पर हस्ताक्षर कर अपनी संभावित टीम का संकेत दे दिया है.

उधर नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में पुलिस ने बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा बिल्डर अभी भी फरार है. कार को चार दिन बाद गड्ढे से निकाले जाने के बाद कई अहम सवाल फिर उठ खड़े हुए हैं.

इसी बीच भारत और यूरोप ट्रेड मोर्चे पर ऐतिहासिक कदम की तैयारी में हैं, वहीं बजट से पहले केंद्रीय कैबिनेट की आज होने वाली अहम बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं. जम्मू-कश्मीर के डोडा में देर रात आए भूकंप के झटकों ने भी लोगों में दहशत फैला दी.

देश-दुनिया की हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ, इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

Jan 21, 2026 20:27 (IST)

Davos Live: ग्रीनलैंड की रक्षा अमेरिका ही कर सकता है-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में कहा कि वह ग्रीनलैंड और डेनमार्क का बहुत सम्मान करते हैं. अमेरिका पिछले 200 साल से ग्रीनलैंड को खरीदना चाहता है. 2019 में डेनमार्क ने कहा था कि वह ग्रीनलैंड की सुरक्षा के लिए लाखों डॉलर खर्च करने के लिए तैयार है.अमेरिका इस बर्फ के टुकड़े की रक्षा कर सकता है. 

Jan 21, 2026 20:26 (IST)

Davos Live: नाटो पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने संबोधन के दौरान नाटो को भी जमकर सुनाया. नाटो पर भड़के ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने दशकों तक नाटो को फंड दया लेकिन उसने हमें बदले में ज्यादा नहीं दिया.

Jan 21, 2026 19:29 (IST)

Davos Live: वेनेजुएला में हमले खत्म हो चुके हैं-ट्रंप

 ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में अमेरिकी अटैक निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के साथ खत्म हो चुका है और उसके बाद वेनेजुएला के साथ अमेरिका के साथ एक डील ऑफर की है. 

Jan 21, 2026 19:28 (IST)

Davos Live: वेनेजुएला 20 साल पहले महान देश था-ट्रंप

 ट्रंप ने अपने भाषण में वेनेजुएला का जिक्र करते हुए कहा कि वह 20 साल पहले बहुत महान देश हुआ करता था, लेकिन उसके बाद से उसकी हालत खराब होती चली गई. 

Jan 21, 2026 19:24 (IST)

Davos Live: हमने ऐतिहासिक ट्रेड डील की-ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि हमने ऐतिहासिक ट्रेड डील की हैं. यूरोपीय नेशन, जापान, साउथ कोरिया हमारे साझेदार हैं. तेल और गैस में हमने बड़े सौदे किए हैं. जो भी देश हमसे डील कर रहे हैं, वहां मार्केट ऊपर जा रहा है.

Jan 21, 2026 19:24 (IST)

Davos Live: हम दुनिया के आर्थिक इंजन हैं-ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अब हम दुनिया के सबसे कठोर देश बन चुके हैं. हम दुनिया के आर्थिक इंजन हैं. अगर हम बुरी स्थिति में पहुंचे तो दुनिया की व्यवस्था भी बिगड़ जाएगी.  

Advertisement
Jan 21, 2026 19:24 (IST)

Davos Live: अमेरिकी नागरिक मुझसे बहुत खुश हैं-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नागरिक उनसे बहुत खुश हैं. इसके बाद उन्होंने यूरोप को सुनाना शुरू किया और कहा कि मैं यूरोप को प्यार करता हूं, लेकिन वो सही दिशा में नहीं जा रहे हैं.

Jan 21, 2026 19:23 (IST)

Davos Live: ट्रंप ने किया अपनी उपलब्धियों का बखान

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत अपने कार्यकाल की उपलब्धियों से की. उन्होंने बताया कि उनके दूसरे कार्यकाल में किस तरह महंगाई दर कम हुई है, खतरनाक सीमाएं बंद हो चुकी हैं, अमेरिकी अर्थव्यवस्था इतिहास के सबसे निर्णायक मोड़ पर खड़ी है. 

Advertisement
Jan 21, 2026 19:20 (IST)

Davos Live:  दोस्तों और दुश्मनों संग शामिल होकर खुशी हो रही-ट्रंप

 डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में अपने भाषण की शुरुआत यह कहते हुए की, "खूबसूरत दावोस में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. इतने सारे व्यापारिक नेताओं, इतने सारे दोस्तों, कुछ दुश्मनों और सभी विशिष्ट अतिथियों के साथ शामिल होकर खुशी हो रही है."

Jan 21, 2026 19:14 (IST)

Davos Live: दावोस में ट्रंप ने यूरोप को सुनाया

डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस के मंच पर यूरोप को जमकर सुनाया. उन्होंने कहा कि मैं यूरोप को प्यार करता हूं लेकिन वो सही दिशा में नहीं जा रहे हैं.

Advertisement
Jan 21, 2026 19:13 (IST)

दावोस में बोल रहे ट्रंप, बाहर जमकर हो रहा विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावोस के मंच पर अपनी बात रख रहे हैं. इस बीच बाहर ट्रंप के खिलाफ जमकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. 

Jan 21, 2026 19:05 (IST)

अमेरिकी भी ट्रंप से नफरत करते हैं- एड क्रासेनस्टीन

एड क्रासेनस्टीन नाम के एक एक्स यूजर ने दावोस में ट्रंप के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर लिखा कि पूरी दुनिया के लोग ट्रंप से बेहद नफरत करते हैं. उम्मीद है कि उन्हें यह एहसास होगा कि अधिकांश अमेरिकी भी उनसे नफरत करते हैं.

Advertisement
Jan 21, 2026 18:58 (IST)

दावोस में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

स्विटजरलैंड के दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, प्रदर्शनकारी आगजनी और नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस उनको रोकने की कोशिश में जुटी है.

Jan 21, 2026 14:52 (IST)

भोपाल में गौमांस मिलने के मामले की SIT जांच जारी

भोपाल में प्रतिबंधित मांस मिलने के मामले में जांच तेज हो गई है. पुलिस ने मामले की जांच को और मजबूत व पारदर्शी बनाने के लिए SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है. पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने मामले में ताज़ा जानकारी देते हुए बताया कि SIT ने शुरुआत से दोबारा जांच शुरू कर दी है.

जांच की मौजूदा स्थिति-

  • भोपाल में गौमांस मिलने के मामले की जांच SIT कर रही है.
  • CCTV फुटेज की गहन जांच जारी है.
  • SIT ने पूरे केस को शुरुआत से री-इवैल्यूएट करना शुरू किया है.
  • स्लॉटरहाउस कर्मचारी और पैकेजिंग से जुड़े लोग अब SIT के रडार पर हैं.
  • जरूरत पड़ने पर असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है.

Jan 21, 2026 14:47 (IST)

म्यूज़ियम में बदला जाएगा शेख हसीना का आधिकारिक आवास गणभवन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का आधिकारिक आवास गणभवन (Ganabhaban) अब एक म्यूज़ियम में बदला जा रहा है. इसे 'जुलाई रेवोल्यूशन मेमोरियल म्यूज़ियम' के रूप में स्थापित किया जा रहा है. यह निर्णय 2024 के छात्र‑नेतृत्व वाले जनआंदोलन के एक वर्ष बाद लागू किया गया.

Jan 21, 2026 11:10 (IST)

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाला आरोपी को उम्रकैद की सजा

जापान की नारा जिला अदालत ने बुधवार को उस व्यक्ति को उमरकैद की सजा सुनाई जिसने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई 2022 में चुनाव प्रचार के दौरान हत्या की थी. दोषी तत्सुया यामागामी (45) ने हत्या की बात स्वीकार की थी, जिसके बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष की मांग के मुताबिक उसे आजीवन कारावास की सजा दी.

क्या था मामला?

शिंजो आबे 8 जुलाई 2022 को नारा शहर में भाषण दे रहे थे, जब यामागामी ने पास से बने अस्थायी हथियार से उन पर गोली चलाई. घटना कैमरे में कैद हुई और आबे की मौके पर ही मौत हो गई. कड़े हथियार नियंत्रण कानून वाले जापान में यह घटना पूरे देश को हिला देने वाली थी.

Jan 21, 2026 08:32 (IST)

वेनेजुएला में एक और तेल टैंकर हुआ जब्त

अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में एक और वेनेज़ुएला-लिंक्ड प्रतिबंधित तेल टैंकर MV Sagitta को बिना किसी प्रतिरोध के अपने कब्जे में ले लिया है. यह कार्रवाई अमेरिकी सैन्य अभियान Operation Southern Spear के तहत की गई, जिसका उद्देश्य कैरिबियन और लैटिन अमेरिकी समुद्री क्षेत्र में अवैध तेल तस्करी और ‘शैडो फ्लीट’ गतिविधियों को रोकना है.

U.S. Southern Command ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि यह जहाज़ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए प्रतिबंधित टैंकरों पर क्वारंटीन आदेश की अवहेलना करते हुए संचालित हो रहा था.

Jan 21, 2026 08:30 (IST)

सुप्रीम कोर्ट 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे सुनेगा आवारा कुत्तों का मामला

सुप्रीम कोर्ट में कल आवारा कुत्तों से संबंधित मामलों पर सुनवाई के दौरान सभी याचिकाकर्ताओं की दलीलें पूरी हो गईं. अदालत ने अब अगली सुनवाई 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे तय की है.

अगली तारीख पर केंद्र और राज्यों की ओर से सॉलिसिटर जनरल और उनकी टीम याचिकाकर्ताओं की दलीलों का जवाब पेश करेंगे. इसके बाद अदालत आगे की कार्यवाही पर विचार करेगी.

Jan 21, 2026 06:50 (IST)

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई.

भूकंप के मुख्य पैरामीटर

मैग्नीट्यूड: 3.4

तारीख: 20 जनवरी 2026

समय: 23:29:22 IST

स्थान: 32.89° N, 75.97° E (डोडा)

गहराई: 47 किमी

क्षेत्र: डोडा, जम्मू एवं कश्मीर

भूकंप अपेक्षाकृत हल्का था और फिलहाल किसी तरह की जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

Featured Video Of The Day
Kishtwar: आतंक के खिलाफ बन गया एक्शन प्लान, High Risk Zone में आए दो इलाके | Jammu Kashmir |Breaking