21 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के स्वरूप को जीवित रखने के सभी प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं. पिछले साल 7 नवंबर से हमारे राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की रचना की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह चल रहे हैं. भारत माता के दिव्य स्वरूप का आदर करने वाला यह गीत जनता के हृदयों में राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार करता है.

राष्ट्रपति ने कहा, "देश और विदेश में रहने वाले हम भारत के लोग उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने जा रहे हैं. मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं. गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है. स्वाधीनता संग्राम के बल पर 15 अगस्त 1947 के दिन से हमारे देश की दशा बदली, भारत स्वाधीन हुआ, हम अपनी राष्ट्र नीति के निर्माता बने."

Breaking News Live Update:

Jan 25, 2026 19:39 (IST)

भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है. विश्व पटल पर अनिश्चितता के बावजूद, भारत में निरंतर आर्थिक विकास हो रहा है. हम निकट भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में निवेश करके, हम अपनी आर्थिक संरचना का उच्च स्तर पर पुन:निर्माण कर रहे हैं. स्वाधीनता के बाद देश के आर्थिक एकीकरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, GST को लागू करने से, 'एक राष्ट्र, एक बाज़ार' की व्यवस्था स्थापित हुई है. GST प्रणाली को और भी प्रभावी बनाने के हाल के निर्णयों से हमारी अर्थव्यवस्था को और अधिक शक्ति मिलेगी. श्रम सुधारों के क्षेत्र में चार श्रम संहिताएं जारी की गई हैं. इनसे हमारे श्रमिकों को लाभ होगा और उद्यमों के विकास में भी तेज़ी आएगी."

Jan 25, 2026 19:31 (IST)

Jan 25, 2026 19:31 (IST)

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हमारे राष्ट्र का एकीकरण किया- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा, "लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हमारे राष्ट्र का एकीकरण किया. पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को कृतज्ञ देशवासियों ने उत्साह पूर्वक उनकी 150वीं जयंती मनाई. उनकी 150वीं जयंती के पावन अवसर से जुड़े स्मरण उत्सव बनाए जा रहे हैं. ये उत्सव देशवासियों में राष्ट्र एकता तथा गौरव की भावना को मजबूत बनाते हैं. उत्तर से लेकर दक्षिण तक तथा पूर्व से लेकर पश्चिम तक, हमारी प्राचीन सांस्कृतिक एकता का ताना-बाना हमारे पूर्वजों ने बुना था.  राष्ट्रीय एकता के स्वरूपों को जीवंत बनाए रखने का प्रत्येक प्रयास अत्यंत सराहनीय है. पिछले वर्ष 7 नवंबर से हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष संपन्न होने का उत्सव भी मनाया जा रहा है. भारत माता के देवी स्वरूप की वंदना का यह गीत जन-मन में राष्ट्र प्रेम का संचार करता है." 

Jan 25, 2026 19:29 (IST)

Jan 25, 2026 19:29 (IST)

मतदान में महिलाओं की बढ़ती हुई भागीदारी हमारे गणतंत्र का शक्तिशाली आयाम- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "आज के दिन यानी 25 जनवरी को हमारे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए हमारे व्यस्क नागरिक उत्साहपूर्वक मतदान करते हैं. बाबासाहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर मानते थे कि मताधिकार के प्रयोग से राजनीतिक शिक्षा सुनिश्चित होती है. हमारे मतदाता बाबासाहब की सोच के अनुरूप अपनी राजनैतिक जागरूकता का परिचय दे रहे हैं. मतदान में महिलाओं की बढ़ती हुई भागीदारी हमारे गणतंत्र का शक्तिशाली आयाम है. महिलाओं का सक्रिय और सशक्त होना देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. हमारी बहनें और बेटियां पारंपरागत रूढ़ियों को तोड़कर आगे बढ़ रही हैं. महिलाएं देश के समग्र विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं." 

Jan 25, 2026 19:26 (IST)

Advertisement
Jan 25, 2026 19:26 (IST)

हमारा संविधान विश्व इतिहास में आज तक के सबसे बड़े गणराज्य का आधारग्रंथ- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा, "26 जनवरी 1950 के दिन से हम अपने गणतंत्र को संवैधानिक आदर्श की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं. उसी दिन हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया. लोकतंत्र की जननी भारत भूमि उपनिवेश के विधि विधान से मुक्त हुई और हमारा लोक-तंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया. हमारा संविधान विश्व इतिहास में आज तक के सबसे बड़े  गणराज्य का आधारग्रंथ है. हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श हमारे गणतंत्र को परिभाषित करते हैं. संविधान निर्माताओं ने राष्ट्रीयता की भावना तथा देश की एकता को संवैधानिक प्रावधानों सुदृढ़ आधार प्रदान किया है."

Jan 25, 2026 15:14 (IST)

कैमरों से लैस, लगाई जा सकती है बंदूक... LOC पर रोबोट MULE तैनात

सेना द्वारा LOC पर घुसपैठ-रोधी ग्रिड के तहत तैनात रोबोटिक MULE (Multi Utility Legged Equipment) कैमरों से लैस है और LOC के विभिन्न भूभागों पर चल सकता है. यह उपकरण भी ले जा सकता है और इस पर बंदूक भी लगाई जा सकती है. 

Advertisement
Jan 25, 2026 11:50 (IST)

गणतंत्र दिवस को लेकर भारत नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

गणतंत्र दिवस पर किसी साजिश की आशंका के बीच भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. दोनों देशों की सरहद पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान मैदानी इलाकों से लेकर भीषण जंगलों की खाक छान रहे हैं. इसी के साथ डॉग स्क्वायड की टीम संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर अलर्ट मोड पर है. 

बहराइच के रुपईडीहा सीमा पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस सशस्त्र सीमा बल की 42 वीं वाहिनी की पूरी बटालियन हर आने जाने वालों के ऊपर बारीकी से निगाह बनाए है. नेपाल की तरफ से आने वाले हर एक नागरिक की सघनता से जांच की जा रही है. यही नही सीमा क्षेत्र के आसपास जंगलों में भी सशस्त्र सीमा बल के जवान हाथ में इंसास रायफल लेकर हर रास्ते हर पगडंडियों से आनेजाने वालों से पूछताछ कर रहे हैं. 

सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देश मे किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की साजिश रचे जाने का इनपुट मिलने के बाद से सीमा पर गस्त की फ्रीक्वेंसी को बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से जुड़े हर वो क्षेत्र चाहे मैदानी इलाका हो या जंगल का क्षेत्र हो या फिर बॉर्डर का रिहायशी इलाका सभी जगहों पर एसएसबी के जवानों द्वारा कड़ी पहरेदारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरी है, लिहाजा हर साजिश को नाकाम करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. 

Jan 25, 2026 11:44 (IST)

भारत में फैमिली सिस्‍टम हमारी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि भारत में फैमिली सिस्‍टम हमारी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. दुनिया भर के कई देशों में इसे बड़ी उत्सुकता से देखा जाता है. कई देशों में ऐसी परिवार प्रणालियों का बहुत सम्मान किया जाता है. कुछ ही दिन पहले मेरे भाई संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत का दौरा किया था. उन्होंने मुझे बताया कि संयुक्त अरब अमीरात 2026 को परिवार वर्ष के रूप में मना रहा है. 

Advertisement
Jan 25, 2026 11:41 (IST)

कूच बिहार निवासी बिनॉय दास ने अकेले ही अपने जिले को हरा-भरा बनाया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 130वें एपिसोड में कहा कि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के निवासी बिनॉय दास ने अकेले ही अपने जिले को हरा-भरा बनाने का काम किया है. बिनॉय दास ने हजारों पेड़ लगाए हैं. उन्होंने अक्सर पौधों की खरीद, रोपण और देखभाल का पूरा खर्च खुद उठाया है, जहां जरूरत पड़ी उन्होंने स्थानीय लोगों, छात्रों और नगर निगमों के साथ सहयोग किया. उनके प्रयासों से सड़कों के किनारे हरियाली में और भी सुधार हुआ है. 

Jan 25, 2026 11:23 (IST)

भारतीय उत्पाद का पर्याय 'टॉप क्‍वालिटी' होना चाहिए: पीएम मोदी

मन की बात के 130वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी, आप किसी भी क्षेत्र का नाम लें, आपको उस क्षेत्र में कोई न कोई भारतीय स्टार्टअप मिल जाएगा. मैं अपने उन सभी युवा मित्रों को सलाम करता हूं जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं. आइए हम जो भी उत्पाद बनाते हैं, उसकी गुणवत्ता में सुधार करने का संकल्प लें, चाहे वह वस्त्र हों, प्रौद्योगिकी हो, इलेक्ट्रॉनिक्स हो या पैकेजिंग, भारतीय उत्पाद का पर्याय 'टॉप क्‍वालिटी' होना चाहिए. आइए हम उत्कृष्टता को अपना मानदंड बनाएं. 

Advertisement
Jan 25, 2026 11:21 (IST)

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम: पीएम मोदी

'मन की बात' कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प चलन देखने को मिल रहा है. लोग 2016 की अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं. इसी भावना से प्रेरित होकर मैं भी आज अपनी एक याद आपके साथ साझा करना चाहता हूं. दस साल पहले जनवरी 2016 में, हमने एक महत्वाकांक्षी यात्रा शुरू की थी, तब हमने महसूस किया था कि भले ही यह छोटी सी यात्रा हो, लेकिन देश के भविष्य और युवा पीढ़ी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण थी. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है. ये स्टार्ट-अप लीक से हटकर काम कर रहे हैं. ये उन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जिनकी 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. 

Jan 25, 2026 11:17 (IST)

हमारे देश में भक्ति का खास महत्व: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हमारे देश में भक्ति का खास महत्व है, युवाओं ने भक्ति को अपनाया है.  साथ ही कहा कि भजन क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, नया सांस्कृतिक चलन उभरकर आया है. उन्‍होंने कहा कि भजन कीर्तन हमारी संस्कृति की आत्मा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पर दुनिया की नजर है.

Jan 25, 2026 09:28 (IST)

कोहरे के कारण 91 ट्रेनें लेट, कई डायवर्ट

उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी कोहरे और खराब मौसम के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है. खासतौर पर रेल यातायात पर इसका काफी असर देखने को मिला है. कोहरे के कारण अब तक 8 दर्जन ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, 91 ट्रेनें समय से लेट चल रहीं है.  

ये प्रमुख ट्रेनें चल रही हैं लेट 

22437 प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस 2 घंटे 6 मिनट लेट 

12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 21 मिनट लेट 

15565 वैशाली एक्सप्रेस 3 घंटे 24 मिनट लेट 

12571 आंनद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट लेट 

इन प्रमुख ट्रेनों को किया डायवर्ट 

19027 जम्मू तवी विवेक एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है. 

22452 बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है. 

Jan 25, 2026 08:11 (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे संविधान ने प्रत्येक मतदाता को समान शक्ति दी है और वोट का अधिकार हमारे राष्ट्र को सही दिशा दिखा सकता है. हमारी मतदान प्रणाली की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना हमारा नैतिक दायित्व है कि कोई भी बाहरी कारक इसे दूषित न कर सके. आज के दिन हम अपने वोटों की शक्ति का उपयोग करके एक विकसित और शक्तिशाली भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराएं. 

Jan 25, 2026 08:08 (IST)

दिल्‍ली-एनसीआर में एक्‍यूआई में सुधार, GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियों को हटाया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में एक्‍यूआई में सुधार के मद्देनजर GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियों को हटाया गया है. 

Jan 25, 2026 08:04 (IST)

सूर्य आरती का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात: ओडिशा डिप्‍टी सीएम

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा कोणार्क के चंद्रभागा में माघ सप्तमी के अवसर पर उत्सव में शामिल हुईं. उन्‍होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के बीच यहां उपस्थित होना, इस पवित्र सरोवर में स्नान करना और सूर्य आरती का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ ही इस क्षण के महत्व को दर्शाती है. आगे चलकर हम इस आयोजन के लिए व्यवस्थाओं में सुधार करेंगे. हम इस पर अधिक ध्यान देंगे और इसे वैश्विक स्तर पर ले जाएंगे ताकि दुनिया भर से लोग यहां आकर इस पवित्र स्नान का आनंद ले सकें. 

Jan 25, 2026 06:50 (IST)

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली एनसीआर में कड़ी सुरक्षा

Topics mentioned in this article