इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, हमलावर ने खुद को उड़ाया, 15 लोगों की मौत, 80 घायल

Islamabad Blast: इस हमले के जरिए शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है. धमाके के बाद मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला था. लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आए. वहां अफरातफरी का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हुए हैं
  • इस हमले में पांच लोगों की मौत और चार के घायल होने की पुष्टि हुई. जबकि हताहतों की संख्या अधिक बताई जा रही है
  • आत्मघाती हमलावर ने इमाम बारगाह के गेट के पास खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया, शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Islamabad Blast News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा आत्मधाती हमला हुआ है. द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक के बाद 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 80 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है. लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े हुए हैं. वहां अफरातफरी का माहौल है. 

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान से सोना निकालेंगे ट्रंप! पाकिस्तान को US से मिलेंगे 12 हजार करोड़- समझिए रेको दिक प्रोजेक्ट क्या है

मस्जिद में कैसे हुआ धमाका?

इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ है. आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया. इस घटना में पहले 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी. मरने वालों की संख्या अब 15 पहुंच गई है. वहीं 80 लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है. विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य जारी है.

शिया समुदाय को बनाया निशाना

इस हमले के जरिए शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है. धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है. लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े हुए हैं. वहां अफरातफरी का माहौल है. रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है. इमाम बारगाह के आसपास के इलाके को घेर लिया गया है. हर एक जगह पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. खबर ये भी सामने आ रही है कि  सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने पूरे शहर में आपातकाल लागू कर दिया है.

अस्पताल में इमरजेंसी लागू

इस विस्फोट के बाद इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल लगा दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटल के एक प्रवक्ता ने डॉन को इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि कार्यकारी निदेशक (ईडी) पिम्स के निर्देश पर, अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्य आपातकालीन, आर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय कर दिए गए हैं. घायलों को पिम्स और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

Advertisement

हमलावर को एंट्री गेट पर रोका, फिर हुआ तेज धमाका

द टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमलावर को एंट्री गेट पर पहले से अलर्ट सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया था, जिसकी वजह से वह मस्जिद के मुख्य हॉल में प्रवेश नहीं कर सका, जहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. उसे रोके जाने के बावजूद, धमाके वाली जगह के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि गेट को भारी नुकसान पहुंचा है. धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गईं और मलबा सड़क पर बिखर गया.

 3 महीने के भीतर दूसरा आत्मघाती हमला

यह घटना 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद में जिला और सत्र न्यायालय भवन के बाहर हुए  आत्मघाती विस्फोट हुआ था, इस घटना में 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Jamnagar: Railway Tracks के पास अवैध अतिक्रमण पर चला Bulldozer | Gujarat | Breaking News