कांग्रेस मुख्यालय के सामने BJP का प्रदर्शन, रवनीत बिट्टू पर राहुल गांधी के बयान को लेकर आक्रोश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने पर बवाल बढ़ता जा रहा है. बीजेपी इसे लेकर राहुल के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसी बीच कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी बीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहा था
  • बीजेपी ने राहुल गांधी की टिप्पणी को सिख समुदाय का अपमान बताते हुए उनसे इस्तीफा की मांग की है
  • दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राहुल गांधी के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने पर नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी ने इसे सीधे सिखों के अपमान से जोड़ दिया है. बीजेपी ने राहुल गांधी से इस्तीफा देने की मांग की है. इस बीच दिल्ली में राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. हेडक्वार्टर के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता इसे फांदकर अंदर आने की कोशिश कर रहे हैं.

राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता जुट गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी 'सिख सरदार है, राहुल गांधी गद्दार है' जैसे नारे लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस इन्हें रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को फांदकर अंदर आने की कोशिश कर रहे हैं.

पूरा मामला क्या है?

संसद भवन के मकर द्वार पर राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरे. उन्हें देखते ही राहुल गांधी ने उन्हें 'गद्दार दोस्त' कहकर तंज कसा. राहुल ने कहा, 'मेरा गद्दार दोस्त, चिंता मत करो, वापस आऊंगा.' राहुल ने बिट्टू से हाथ मिलाने की भी कोशिश की लेकिन बिट्टू ने उनसे हाथ नहीं मिलाया. बाद में राहुल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने उन्हें 'देश का दुश्मन' बता दिया.

Advertisement

बिट्टू ने क्या कहा?

राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने उन्हें सबसे बड़ा गद्दार और सिखों का कातिल बता दिया. बिट्टू ने कहा, 'ये सिख को हमेशा निशाना बनाते रहे हैं, उसी तरीके से आज वे शब्द बोले. बाकी सांसद थे किसी ने कुछ नहीं कहा. हम सहकर्मी हैं रोज मिलते हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा... राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं पता नहीं आज उन्हें क्या हुआ था क्या गुस्सा लेकर मन में बैठे थे... ये बोल कर उन्होंने हाथ आगे किया तो मैंने कहा कि आप मेरी बात छोड़िए आप क्या हैं? आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल हैं.'

Advertisement

बीजेपी ने सिखों का अपमान बताया

राहुल की टिप्पणी को बीजेपी ने सिखों का अपमान बताया है. बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राहुल की टिप्पणी से पूरा सिख समुदाय नाराज है. वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अब भी नहीं बदली है. आज हुई घटना उसका जीता जागता प्रमाण है.

Featured Video Of The Day
Israel का South Pars Gas Field पर बहुत बड़ा हमला, Iran की Qatar को धमकी, Global Energy Crisis शुरू