BJP अध्यक्ष JP Nadda की पत्नी की टोयोटा फॉर्च्यूनर दिल्ली में चोरी : रिपोर्ट

सीसीटीवी फुटेज देखने पर अधिकारियों को पता चला कि चोरी हुई कार गुरुग्राम की ओर जा रही थी. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक वाहन का कोई पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
पुलिस चोरी हुई फॉर्च्यूनर का पता लगाने और उसे वापस लाने के लिए काम कर रही है.
नई दिल्ली:

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी होने की खबर है. सूत्रों से पता चला कि चोरी 19 मार्च को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच हुई थी.
सूत्रों के मुताबिक, कार का ड्राइवर जोगिंदर सर्विसिंग के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी को गोविंदपुरी लाया था और अपने घर पर खाना खाने के लिए रुका था. इसी दौरान कार चोरी हो गई.

सीसीटीवी फुटेज देखने पर अधिकारियों को पता चला कि चोरी हुई कार गुरुग्राम की ओर जा रही थी. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक वाहन का कोई पता नहीं चल पाया है.

चोरी गई कार पर हिमाचल प्रदेश का नंबर है.

सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि जांच चल रही है और पुलिस चोरी हुई फॉर्च्यूनर का पता लगाने और उसे वापस लाने के लिए काम कर रही है.
 

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal के घर पर फिर मचा सियासी घमासान, Parvesh Verma ने लगाए ये आरोप | NDTV India
Topics mentioned in this article