खरगे के 'आतंकी' वाले बयान की शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचा बीजेपी डेलिगेशन, कांग्रेस से माफी की मांग

बीजेपी डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से मांग की है कि पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खरगे की टिप्पणी की चुनाव आयोग से शिकायत.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी को आतंकवादी कहे जाने पर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है
  • किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना एक गंभीर राष्ट्रीय अपराध और लोकतंत्र के खिलाफ कृत्य है
  • चुनाव आयोग से शिकायत में मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहे जाने के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है. बीजेपी ने उनकी इस टिप्पणी को घोर आपत्तिजनक बताते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग (ECI) से की है. किरेन रिजिजू खुद बीजेपी नेताओं के साथ इस मामले की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे. इसके लिए एक हाई लेवल डेलिगेशन बनाया गया था. इस डेलिगेशन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल थे. 

पीएम को आतंकवादी कहना अपराध है

किरन रिजिजू ने कहा कि डेलिगेशन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल किए जाने की चर्चा चुनाव आयोग से की. उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय और लोकतांत्रिक मुद्दा है. प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना एक अपराध है. किसी भी राजनीतिक दल ने कभी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. 

किरन रिजिजू ने कहा कि उन्होंने आयोग से अनुरोध किया है कि अगर देश में कोई भी राजनीतिक दल ऐसी भाषा का इस्तेमाल करता है तो यह हमारी पार्टी या सरकार का मामला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ एक निंदनीय कृत्य है और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है.

Advertisement

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. वहीं चुनाव आयोग ने हमारी बात सुनी और कहा है कि वे उचित कार्रवाई करेंगे. रिजिजू ने कहा कि हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है.

Advertisement

मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम को लेकर क्या कहा?

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर AIADMK के बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि AIADMK, जो अन्नादुरै की तस्वीर लगाती है, वह कैसे पीएम मोदी के साथ जा सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करते और ऐसा गठबंधन लोकतंत्र के साथ‑साथ अन्नादुरै, कामराज, पेरियार, कलैगनार और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को कमजोर करता है.

उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरगे से पूछा गया, "क्या आप कृपया इस बयान को एक संदर्भ में समझा सकते हैं?" "नहीं, नहीं में जवाब देते हुए खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि वह (PM मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. असल मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं... मेरा मतलब, जिसे मैं साफ करना चाहता हूं, यह है कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं. इसलिए मेरा मतलब इस बात से था कि वह लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं."

ये भी पढ़ें- खरगे के 'आतंकी' वाले बयान पर बवाल, चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे रिजिजू, सख्त एक्शन की मांग

Featured Video Of The Day
इंडियन एयरफोर्स का ये VIDEO देखकर आपके मुंह से भी निकलेगा भारत माता की जय